Delhi Election 2025: ओवैसी की AIMIM ने ओखला सीट पर उतारा ऐसा उम्मीदवार, जो तिहाड़ जेल से लड़ेगा चुनाव
Delhi Election 2025: दिल्ली विधासभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज चुनाव आयोग ने कर दिया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान 5 फरवरी को होगा। दिल्ली चुनाव परिणाम 8 फरवरी को वोटों की गिनती के बाद चुनाव आयोग घोषित करेगा। दिल्ली की चुनावी जंग में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की एंट्री हो चुकी है।
मंगलवार को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने अपने एक और उम्मीदवार के नाम का खुलासा कर दिया है। ओवैसी की पार्टी शिफा उर रहमान को अपनी पार्टी से ओखला विधानसभा सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। आइए जानते हैं कौन है शिफाउर रहमान?

बता दें शिफा उर रहमान दिल्ली दंगे का आरोपी है और यूएपीए की धाराओं के तहत दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। शिफाउर रहमान जामिया एलुमनाई का पूर्व अध्यक्ष भी है। जेल में बंद सिफाउर रहमान अब ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर तिहाड़ जेल से ही चुनाव लड़ेगा।
क्यों जेल में बंद है शिफा उर रहमान?
गौरतलब है कि सीएए और एनसीआर के विरोध में हुए प्रदर्शन में शिफा उर रहमान ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। इस प्रोटेस्ट कें दौरान हुए दिल्ली दंगों के आरोपी के तौर पर सियाउर रहमान को जेल हुई है।
इससे पहले ओवैसी की पार्टी दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान कर चुकी है। ताहिर हुसैन को दिल्ली की मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन से भी बनाया उम्मीदवार
ओवैसी ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की थी कि एमसीडी पार्षद ताहिर हुसैन AIMIM में शामिल हो चुके है। ताहिर हुसैन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मुस्ताफाद विधानसभा सीट से AIMIM के उम्मीदवार है। उनके समर्थकों और परिवार के सदस्यों ने मुझसे मुलाकात की थी और जिसके बाद उनके पार्टी में शामिल होने का फैसला किया गया है।
गौरतलब है इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी फिर से सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी भी भी दिल्ली चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत कर दिल्ली की सत्ता आप से हथियाना चाहती है। ऐसे में ओवैसी की पार्टी द्वारा चुनाव में उम्मीदवार उतारे जाने के बाद मुकाबला और सख्त होता दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications