Delhi Election 2025: चुनाव आयोग ने नहीं दिया मतदान का आंकड़ा तो केजरीवाल ने उठाया ये कदम
Delhi Election 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग में अब कुछ ही समय शेष बचा हैं। काउंटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए सवाल उठाया है। केजरीवाल ने कहा, 'उनकी पार्टी के कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17सी अपलोड करने से इनकार कर दिया।'
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर लिखा, 'चुनाव आयोग ने कई बार अनुरोध करने के बावजूद फॉर्म 17सी और हर विधानसभा में हर बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट बनाई है transparentelections.in जिस पर हमने हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17सी अपलोड कर दिए हैं।'

इतना ही नहीं, केजरीवाल ने आगे लिखा कि इस फॉर्म में हर बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा ब्योरा है। दिन भर हम हर विधानसभा और हर बूथ का डेटा सारणीबद्ध प्रारूप में भी पेश करेंगे ताकि हर मतदाता इस जानकारी तक पहुंच सके। यह कुछ ऐसा है जो चुनाव आयोग को पारदर्शिता के हित में करना चाहिए था लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।
क्या होता है फॉर्म 17सी?
चुनाव संचालन अधिनियम, 1961 के तहत चुनाव के दौरान वोटरों के आंकड़े दो फॉर्मों में भरे जाते हैं। पहले फॉर्म को 17A कहते हैं। जिसमें हर बूथ पर मतदान अधिकारी, हर मतदाता की डिटेल्स दर्ज करते हैं और रजिस्टर पर साइन भी होता है। इसके बाद फॉर्म 17C को मतदान के आखिर में भरा जाता है। फॉर्म 17C में पोलिंग स्टेशन का नाम और नंबर, EVM का आईडी नंबर जैसी जानकारियां होती हैं।
EC has refused to upload form 17C and number of votes polled per booth in each assembly despite several requests. Aam Aadmi Party has made a website - https://t.co/vm6K3f3JcG where we have uploaded all the form 17C of every assembly. This form has all the details of votes polled…
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 7, 2025












Click it and Unblock the Notifications