Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Election 2025: यूपी से सटे दिल्ली के इलाकों में योगी सरकार के किन कार्यों की होती है चर्चा?

Delhi Election 2025: 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा का चुनाव होना है। पूर्वी दिल्ली की बड़ी सीमा उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जैसे एनसीआर के शहरों से सटी हुई हैं। सीमाओं की वजह से यह इलाके दो राज्यों में बंटे हुए हैं, नहीं तो यहां रहने वाले लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यही वजह है कि दिल्ली चुनाव में दोनों राज्य सरकारों के कार्यों को लेकर तुलनात्मक चर्चा भी होती है तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के कामों के उदाहरण भी दिए जाते हैं। वहीं दिल्ली की आप सरकार में हुए कार्यों का भी जिक्र किया जाता है।

इंडियन एक्सप्रेस ने दोनों ओर के लोगों से बातचीत की है। इससे यह साफ होता है कि जहां एनसीआर के कुछ लोगों को यूपी सरकार से भी कुछ शिकायतें हैं तो दिल्ली में रहने वाले लोगों को आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार से बहुत सारे मुद्दों पर नाखुशी है।

delhi election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद के इलाकों में क्या है चर्चा?

इन्हीं इलाकों में दिल्ली का मयूर विहार फेज-3 भी है, जो यूपी के खोडा कोलोनी से सटा हुआ है। खोडा कोलोनी नोएडा और गाजियाबाद की ऐसी कोलोनी है, जिसकी गलियों में कोई अनजान घुस जाए तो उसे बाहर निकलने के लिए बिना किसी की सहायता लिए दिक्कत हो सकती है। लेकिन, इनके लिए लखनऊ अगर करीब 500 किलोमीटर दूर है तो दिल्ली में यह घर से निकलते ही प्रवेश कर सकते हैं। इसकी वजह से यूपी की इस विशाल और बहुत ही घनी आबादी वाली कोलोनी के लोगों की कुछ चीजों के लिए निर्भरता दिल्ली पर भी रहती है।

इस कोलोनी में रहने वाली हरिप्रिया देवी कहती हैं, 'हमारा तो ग्रे एरिया है, ना इधर के ना उधर के।' वह कहती हैं, 'दिल्ली चुनाव में हम वोट नहीं देते, लेकिन सड़क के उस तरफ कुछ भी अच्छा या बुरा होता है, हम पर असर डालता है। हमारे बच्चे दिल्ली के स्कूल में जाते हैं। दिल्ली में अस्पताल है..हमारी सरकार ने हमसे झूठ बोला, कम से कम उस तरफ कुछ उम्मीद तो है।'

इसी तरह से 65 साल के धनी राम पाल नाम के एक शख्स हैं, जो 1992 से खोड़ा में रहते हैं और ग्रोसरी स्टोर चलाते हैं। उनकी शिकायत है कि उन्हें जो पानी मिलता है, वह कपड़े धोने के लिए भी सही नहीं है। इसी तरह से कोई दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक में मुफ्त उपचार की दुहाई देता है। इनका दावा है कि इसी वजह से कई लोग ज्यादा कीमत के बावजूद दिल्ली की ओर शिफ्ट होने लगे हैं।

Delhi Election 2025: सड़कों और नालों के लिए यूपी की तारीफ करते दिखे दिल्ली के लोग

लेकिन, ऊपर किए गए दावों के बीच कुछ और तस्वीर भी सामने आ रही है। दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 और यूपी की सीमा से लगे राजधानी के अन्य इलाके में रहने वाले लोगों के लिए नोएडा-गाजियाबाद की स्थिति उनसे कहीं बेहतर है। मयूर विहार फेज-3 दिल्ली के कोंडली विधानसभा में आता है। यहां स्क्रैप डीलर का काम करने वाले 45 साल के धर्मेंद्र कुमार कहते हैं, 'बेशक, हमारे यहां अच्छे स्कूल,अस्पताल हैं, लेकिन हमारी सड़कों और नालों को देखिए।'

Delhi Election 2025: कूड़ा-कचरा और गंदे नालों की भी शिकायत कर रहे हैं दिल्ली के लोग

वो कहते हैं कि लोगों की सबसे बड़ी समस्या कचरे का अंबार है। बता दें कि दिल्ली के इसी इलाके के गाजीपुर क्षेत्र में कूड़े का वह कुख्यात पहाड़ भी है, जो राजधानी होने के नाम पर दिल्ली की नाक कटवाने के लिए काफी है। धर्मेंद्र के मुताबिक, 'अगर पांच मिनट बारिश हो जाए, पूरे इलाके में बाढ़ आ जाती है।'इस इलाके में सफाई कर्मियों की ओर से अपने बकायों को लेकर कई आंदोलन हो चुके हैं। पैसे नहीं मिलने पर यह कचरा उठाना बंद कर देते हैं।

जिस चाय की दुकान पर धर्मेंद्र ने अपना नजरिया सामने रखा, वहां पर तीन और ग्राहक थे। इनमें से 40 साल के राजीव गुप्ता ने कहा, 'सड़क के उस पार (यूपी के खोड़ा कोलोनी) हमने कभी भी जल भराव नहीं देखा है। सड़क गंदी हो सकती है, लेकिन कम से कम लोग उसपर चल तो सकते हैं। हमारे पार्क तो इतने गंदे हैं कि इससे उनके बिना ही रहना अच्छा है।'

Delhi Election 2025: दिल्ली के मतदाताओं के बीच कानून-व्यवस्था भी है मुद्दा

गुप्ता दिल्ली की कानून और व्यवस्था का भी मुद्दा उठाते हैं। वे कहते हैं, 'लगभग रोजाना, हम सुनते हैं कि किसी का फोन या चेन छीन लिया गया।' हालांकि, इस मुद्दे पर आप और बीजेपी में अक्सर तकरार होती रही है, क्योंकि दिल्ली की कानून और व्यवस्था गृह मंत्रालय के जिम्मे है।

Delhi Election 2025: 'सरकार दूसरी चीजें महंगी करके बिजली-पानी देती है फ्री'

35 साल के राहुल यादव महंगाई से परेशान हैं। फ्लोर मिल चलाने वाले यादव की शिकायत है कि'सरकार दूसरी चीजें महंगी करके हमें पानी और बिजली मुफ्त देती है। हम बेवकूफ नहीं हैं।' 10 साल पहले बिहार के समस्तीपुर से आने वाले यादव कहते हैं, 'मकान मालिक लाखों कमाते हैं और जरूरतमंद लोगों को भुगतना पड़ रहा है।'

Delhi Election 2025: 'स्कूल, अस्पताल और फ्री बिजली हमें बेवकूफ बनाने के लिए है'

फेज-3 से 5 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुरी विधानसभा के चिल्ला गांव में पानी की किल्लत भी है और सीवर लाइन की भी कमी है। यह क्षेत्र भी यूपी से सटा है। यहां ग्रोसरी की दुकान चलाने वाले 38 साल के राकेश चौहान कहते हैं, 'चुनावों से अब हम थक चुके हैं। कुछ नहीं बदलता। स्कूल, अस्पताल और मुफ्त की बिजली सब हमें बेवकूफ बनाने के लिए हैं। हमारी गलियों को देखिए...हम लाइन (वोट डालने ) में किसके लिए खड़े होते हैं?'

Delhi Election 2025: महिलाएं ही उठा रही हैं फ्री बस सेवा पर सवाल

इसी दुकान में 65 साल की शीला देवी नाम की एक ग्राहक आती हैं, जिन्हें आप सरकार की योजनाओं में खामियां दिखती हैं। वह कहती हैं, 'इस दिवाली पर मेरे बेटे ने 5,500 रुपए का बिजली बिल भरा। उसकी पत्नी भी काम करती है, इसलिए घर में कम ही रहती है। हमारा इतना ज्यादा बिजली कहां से आ गया?'

63 साल की राज कुमारी कहती हैं कि वह 8 साल से राशन कार्ड बनवाने के लिए भाग-दौड़ कर रही हैं, लेकिन नहीं बन रहा। शीला की तरह उन्हें भी महिलाओं के लिए दिल्ली में फ्री बस यात्रा से शिकायत है। वह तंज में कहती हैं, 'उन्होंने इसे इसलिए फ्री कर दिया है, ताकि हम अपने कागज लेने के लिए इधर-उधर दौड़ते रहें।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+