Delhi Chunav 2025: दिल्ली के चुनाव अभियान में फिर सक्रिय हुए अजय माकन, कांग्रेस ने AAP की कैसे बढ़ा दी चुनौती?
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर पॉलिटिकल सर्किल में इस बार शुरू से ही यह धारणा बनी हुई है कि अगर कांग्रेस पार्टी ने 5 फरवरी,2025 (मतदान वाले दिन) तक मुकाबला किया तो सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए खतरे की घंटी बजा सकती है। कई हफ्तों तक साइलेंट रहने के बाद जिस तरह से पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फिर से हमला बोलना शुरू कर दिया है, उससे लगता है कि कांग्रेस एक बार फिर से आक्रामक रणनीति की ओर बढ़ने लगी है।
बुधवार को माकन ने आप संयोजक के बारे में कहा कि उन्हें 'एंटी-नेशनल' क्यों नहीं कहना चाहिए, जबकि वह खुद ही अपने को 'अराजकतावादी (anarchist)' बता चुके हैं। इससे पहले उन्होंने इस मुद्दे केजरीवाल के खिलाफ सबूत देने के लिए एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई थी, लेकिन,उसे अचानक रुकवा दिया गया था।

Delhi Chunav 2025: केजरीवाल और आप के खिलाफ फिर हमलावर हुए अजय माकन
बड़ी बात ये है कि माकन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की दिल्ली में दूसरी रैली से ठीक पहले केजरीवाल पर फिर से हमलावर हुए हैं। इससे पहले 25 दिसंबर को उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल को 'एंटी-नेशनल' कह दिया था, जिसके बाद इंडिया ब्लॉक में बहुत ही असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी मार्लेना और पार्टी सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस पर माकन के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि 24 घंटे में ऐसा नहीं हुआ तो वह कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन से बाहर करवाने की कोशिश करेंगे।
Delhi Chunav 2025: इस मुद्दे पर माकन पहले कैंसिल कर चुके हैं प्रेस कांफ्रेंस
इसके बाद माकन ने फिर कहा था कि वह केजरीवाल के 'एंटी-नेशनल'होने का सबूत देंगे, लेकिन उन्होंने इसके लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस रद्द करके आश्चर्यजनक चुप्पी साध ली थी। बताया जाता है कि उन्हें रोकने के लिए इंडिया ब्लॉक के बड़े नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर दबाव डाला था। पिछले हफ्ते उन्होंने केजरीवाल के बारे में अपने बयान को 'निजी विचार' बताया था।
Delhi Chunav 2025: केजरीवाल खुद ही अपने को अराजकतावादी कहते हैं, फिर वह एंटी-नेशनल क्यों नहीं हैं- माकन
लेकिन, बुधवार को माकन फिर प्रेस कांफ्रेंस में आए और सीएजी रिपोर्ट का हवाला देकर आप सरकार पर स्वास्थ्य के क्षेत्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। इस दौरान उनसे बार-बार उनके प्रेस कांफ्रेंस को कैंसिल किए जाने और अपने बयान पर कायम रहने को लेकर पूछा जाता रहा।
फिर माकन ने कहा, 'वह खुद ही अपने को अराजकतावादी कहते हैं, फिर वह एंटी-नेशनल क्यों नहीं हैं? अराजकतीवादी ऐसा व्यक्ति होता है जिसका संविधान में विश्वास नहीं होता। राष्ट्रवादी वह होता है, जिसका संविधान में विश्वास होता है। केजरीवाल ने मुझे अकेले में नहीं कहा है कि वह अराजकतावादी हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है।'
हालांकि, इसके बारे में विस्तार से बताने के लिए उन्होंने कहा कि वह बाद में बात करेंगे, लेकिन यह दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही होगा।
Delhi Chunav 2025: केजरीवाल ने कब कहा था खुद को 'अराजकतावादी'?
दरअसल, 20 जनवरी, 2014 की बात है। तब दिल्ली के मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने रेल भवन के बाहर धरना दे दिया था, क्योंकि उन्हें गृह मंत्रालय की ओर मार्च करने से रोक दिया गया था। तब उन्होंने कहा था, 'वो मुझे अराजकतावादी कहते हैं। हां, मैं हूं। आज मैं शिंदे (तत्कालीन केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे) के लिए अराजकता पैदा करूंगा।'
Delhi Chunav 2025: दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन के विरोधियों में शामिल रहे हैं माकन
माकन कांग्रेस के उन चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जो आप के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के विरोधी रहे हैं। इनका कहना है कि राजधानी में आप ने कांग्रेस के जनाधार पर ही खुद को खड़ा किया है। लोकसभा चुनावों में भी वह इसके विरोध में थे, लेकिन तब राहुल गांधी के दबाव की वजह से दोनों में गठबंधन होने की बात सामने आई थी।
Delhi Chunav 2025: अपने हमलवार रुख से आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती बन सकते हैं माकन?
जिस तरह से माकन को पार्टी की ओर से पड़े दबाव की वजह से अपना प्रेस कांफ्रेंस रद्द करना पड़ा था, उससे यही संकेत निकला था कि कांग्रेस दिल्ली चुनाव में इंडिया ब्लॉक की सहयोगियों के दबाव के सामने झुक गई है। टीएमसी और समाजवादी पार्टी इन चुनावों में खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन भी कर रही है, लेकिन कांग्रेस के समर्थन में कोई नहीं खड़ा हुआ है।
पर अब जिस तरह से राहुल कुछ हद तक केजरीवाल और आप पर निशाना साधने लगे हैं और माकन को फिर से बोलने के लिए उतार दिया है, उससे लग रहा है कि पार्टी एक बार फिर से गंभीर होकर चुनाव लड़ना चाहती है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications