छत्तीसगढ़ में माओवदियों का आतंक जारी, 3 दिनों में ली 3 ग्रामीणों की जान, बीते साल हुई थी 68 नागरिकों की मौत

Chhattisgarh Naxal: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर आतंक मचाया है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की गला काटकर हत्या कर दी। यह घटना थाना अरनपुर के ककाड़ी गांव में हुई। रात के समय नक्सली पीड़ित हरमा हेमला के घर पहुंचे, उसका अपहरण किया और फिर जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

दंतेवाड़ा एएसपी आरके बर्मन ने घटना की पुष्टि की और कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में पुलिस मुखबिरी के आरोप में माओवादियों ने हरमा हेमला नामक ग्रामीण की गला काटकर हत्या कर दी है। पिछले 2 दिनों में दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले में नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। घटना थाना अरनपुर के ककाड़ी गांव की है। देर रात नक्सली पीड़ित के घर पहुंचे और उसका अपहरण कर जंगल में ले गये, जहां उसकी हत्या कर दी।

naxal

यह घटना इस क्षेत्र में हाल के दिनों में नक्सलियों द्वारा की गई हिंसा की कड़ी का हिस्सा है। पिछले दो दिनों में ही दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या की है।

बीजापुर में भी नक्सलियों ने की थी दो ग्रामीणों की हत्या

बीजापुर जिले में भी हाल ही में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या की थी। यह घटना तर्रेम थाना क्षेत्र के बुगदिचेरू गांव में सोमवार रात को हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की। मृतकों की पहचान करम राजू (32) और मदवी मुन्ना (27) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए थे। सुरक्षाबलों को घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत गांव की ओर रवाना किया गया था। इससे पहले, 26 जनवरी को बीजापुर के भैरमगढ़ इलाके में भी नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जिस पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया था। 16 जनवरी को भी बीजापुर के मिरतुर इलाके में पुलिस मुखबिर होने के शक में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या की थी।

पुलिस के अनुसार, पिछले साल बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में नक्सली हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में 68 नागरिकों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+