Delhi Election: दिल्ली की ये 10 सीटें, केजरीवाल की AAP के लिए मानी जाती हैं सेफ, जहां BJP की राह है मुश्किल!
Delhi Election 2025: दिल्ली में अगले साल जनवरी या फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग जल्द ही दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक पार्टियों ने जीत हासिल करने के लिए अपने अभियान शुरू कर दिए हैं। आप ने दिल्ली की कुल 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के ऐलान कर दिए हैं।
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अब तक 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। वहीं भाजपा ने अभी तक एक भी सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। आम आदमी पार्टी इस बार दिल्ली में तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि दिल्ली की जनता उन्हें फिर से मौका देगी।

आप इस बार दिल्ली में 10 सालों की एंटी इनकंबेंसी यानी सत्ता विरोधी लहर का भी सामना कर रही है। इसी की वजह से आप ने अपने कई नेताओं का पत्ता काटा है। लेकिन दिल्ली में 10 सीटें ऐसी हैं, जो आप की केजरीवाल के लिए सेफ मानी जाती है। ये वो सीटें हैं, जहां 2020 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे ज्यादा वोटों से जीती थी। दिल्ली की 10 सीटें फिलहाल आप के लिए सेफ समझी जा रही है। इन सीटों पर भाजपा का जीतना मुश्किल भरा होगा।
दिल्ली विधानसभा चुनाव: सबसे अधिक अंतर वाली 10 विधानसभा सीटें
🔴 1. बुराड़ी विधानसभा सीट
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के संजीव झा 88,158 वोटों से जीते थे। संजीव झा ने जेडीयू के उम्मीदवार शैलेंद्र कुमार को हराया था।
🔴 2. ओखला विधानसभा सीट
ओखला विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान ने 71,827 मतों से जीत दर्ज की थी। यहां भाजपा के ब्रह्म सिंह दूसरे नंबर पर थे।
🔴 3. सीमा पुरी विधानसभा सीट
सीमा पुरी विधान सभा सीट पर आम आदमी पार्टी के राजेंद्र पाल गौतम ने 56,108 वोटों से जीत दर्ज की थी। यहां लोजपा के संत लाल दूसरे नंबर के नेता रहे थे।
🔴 4. मटिया महल विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी के शोएब इकबाल ने इस सीट पर 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। शोएब इकबाल ने बीजेपी के रवींद्र गुप्ता को 50,241 मतों से हराया था।
🔴 5. सुलतानपुर माजरा विधानसभा सीट
उत्तर-पश्चिम दिल्ली सुलतानपुर माजरा सीट आम आदमी पार्टी के मुकेश कुमार अहलावत ने 48,052 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर बीजेपी के राम चंद्र चावरिया दूसरे नंबर पर थे।
🔴 6. विकासपुरी विधानसभा सीट
विकासपुरी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के महेंद्र यादव ने 42,058 वोटों से जीत दर्ज की थी।
🔴 7. संगम विहार विधानसभा सीट
संगम विहार विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया ने 42,522 वोटों से जीत दर्ज की थी।
🔴 8.देवली विधानसभा सीट
देवली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रकाश जरवाल ने 40,173 वोटों से जीत दर्ज की थी।
🔴 9. बल्लीमारन विधानसभा सीट
बल्लीमारन विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन ने 36, 172 वोटों से जीत दर्ज की थी। इस सीट पर 45.39 %वोटिंग हुई थी। यहां दूसरे नंबर पर भाजपा की लता थीं।
🔴 10. चांदनी चौक विधानसभा सीट
चांदनी चौक सीट से आम आदमी पार्टी के प्रह्लाद सिंह साहनी ने 29,584 वोटों से जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता को 21307 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications