संसद में पीएम मोदी की दहाड़- हमने गरीबी हटाओ के झूठे नारे नहीं दिए, 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए
PM Modi Parliament Speech in Budget session: संसद में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से शुरू हो चुका है। मंगलवार को बजट सत्र के चौथे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया।
पीएस मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत में महाकुंभ में हुए हादसे पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही कार्रवाई पर दुख जताया। इसके साथ ही उन्होंने कहामेरे लिए सौभग्य की बात की है मुझे देश की जनता ने 14 वीं बार यहां संसद में खड़े होकर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद देने का फिर मौका दिया है। इसके लिए मैं देश की जनता का दिल से धन्यवाद देता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ये 21वीं सदी का 25 प्रतिशत हिस्सा बीत चुका है समय तय करेगा कि 20 सदी की आजादी के बाद, 21वीं सदी के 25 साल में क्या हुआ और कैसे हुआ? लेकिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के अपने अभिभाषण में आने वाले 25 वर्षों के लिए भारत के विकास की तस्वीर दिखाई। उन्होंने कहा राष्ट्रपति का अभिभाषण विकसित भारत के लेकर जन सामान्य को प्रेरित करने वाला है।
हमने झूठे नारे नहीं दिए, 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए
पीएम मोदी ने कहा राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में कहा विकसित भारतजन सामान्य को प्रेरित करने वाला है। 25 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर आए हैं। बीते पांच दशक तक गरीबी हटाओ के नारे सुने और अब 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त कर निकले हैं। उन्होंने ये ऐसे ही नहीं निकले ये योजनाबद्ध तरीके से पूरी संवेदनशीलता से इस पर समय लगाया गया तब ये संभव हुआ है।
मेरा फोकस हर घर के नल में जल पहुंचाने पर है
पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा कुछ नेताओं का पूरा फोकस अपने घर के स्टाइलिश बाथरूम पर है और मेरा फोकस हर घर के नल में जल पहुंचाने पर है। हमने 12 करोड़ लोगों को नल से जल दिया।
राहुल गांधी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने तंज कसते हुए कहा हमारा ध्यान गरीबों के लिए घर बनाने पर है जो लोग गरीबों की झोपड़ी में जाकर फोटो सेशल करवाते हैं उन्हें मेरी बात बोरिंग लगेगी लेकिन समस्या की पहचान करके आप छूट नहीं सकते।
हम जहर की राजनीति नहीं करते
हम संविधान को जीना जानते हैं, लोकतंत्र को हमेशा हमने ध्यान में रखा, जब सत्ता सेवा बन जाए, तब राष्ट्र निर्माण होता है, जब सत्ता विरासत बना दी जाए तो लोकतंत्र खत्म हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा हम संविधान लेकर चलते हैं, हम जहर की राजनीति नहीं करते। हम देश की एकता को सबसे आगे रखते हैं।
पूर्व कांग्रेसी पीएम पर कसा तंज
पीएम मोदी ने कहा हमारी देश के एक पीएम थे जिन्हें मिस्टर क्लीन कहने का फैशन हो गया था। उन्होंने एक समस्या की पहचान की थी और कहा था कि जब दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है, तो केवल 15 पैसे निचले स्तर तक पहुंचता है। ये तो सबको पता है कि उस समय पंचायत स्तर से लेकर केंद्र स्तर तक केव एक ही पार्टी का राज था लेकिन हमने इसका समाधान खोजने की कोशिश की, और हमारा मॉडल है बचत भी विकास भी, जनता का जनता के काम हमने बनाया।
"40 करोड़ रुपये सीधे जनता के खाते में जमा किए गए"
पीएम मोदी ने कहा जनता का पैसा हमने जनधन आधा की जैन ट्रिनिटी बनाई और डीबीटी से पैसा देना शुरू किया। हमारी सरकार में 40 करोड़ रुपये सीधे जनता के खाते में जमा किए गए।
"हमने शीशमहल नहीं तैयार करवाए"
पीएम मोदी ने कहा पिछली सरकारों में घोटाले हेडलाइन बनती थी और हमारी सरकार में कई लाख करोड़ रुपये बचत सरकारी खजाने में भरे गए हैं। जनता की सेवा में वो पैसा लगाया गया है ना कि हमने अपने शीशमहल तैयार किए हैं। Budget Session 2025 LIVE: 'शीशमहल बनवाने के लिए नहीं खर्च किया पैसा', संसद में PM मोदी का केजरीवाल पर हमला












Click it and Unblock the Notifications