Delhi Chunav 2025: AAP, भाजपा, या कांग्रेस, तीनों का भरोसा दलबदलुओं पर, जमकर बांटे टिकट, देखें पूरी लिस्ट
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस, तीनों पार्टियों ने दलबदलू नेताओं भरोसा किया है। नामांकन के बाद सामने आए आंकड़ों पर गौर करने पर पता चलता है कि इस बार तीनों पार्टियां दलबदलुओं के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है।
आप उन उम्मीदवारों को मैदान में उतारने के मामले में सबसे आगे है, जो किसी दूसरी पार्टी से आए हैं। आप से दर्जनभर से ज्यादा दलबदलू नेताओं ने नामांकन किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी से 9 और कांग्रेस से 5 बागी नेताओं ने नामांकन किया है। इसमें कई नेता ऐसे हैं, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का हिस्सा रह चुके हैं और अब आप की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने दलबदलुओं को टिकट देने के मामले पर कहा है कि "हमने उन क्षेत्रों में (दलबदलुओं) को लिया है जहां लोगों ने उनके बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी, यह कुछ ऐसा है जो हम हर बार करते हैं, हम उन लोगों को लेते हैं जो अपने क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"
Delhi Chunav 2025: देखें चुनाव लड़ रहे है दलबदलू नेताओं की पूरी लिस्ट?
AAP की टिकट पर कितने दलबदलू नेता लड़ रहे हैं चुनाव?
1. पटेल नगर विधानसभा सीट
पश्चिमी दिल्ली के पटेल नगर सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प है, जिसमें तीन उम्मीदवार ऐसे हैं जो दिल्ली विधानसभा में सीट जीतने की महत्वाकांक्षा से कहीं बढ़कर हैं, इन सभी का पार्टी बदलने का इतिहास रहा है।
आप के उम्मीदवार प्रवेश रतन, भाजपा के राज कुमार आनंद और कांग्रेस की उम्मीदवार कृष्णा तीरथ, सभी कभी प्रतिद्वंद्वी पार्टियों के वफादार नेता हुआ करते थे। 2020 में रतन, जो उस समय भाजपा के उम्मीदवार थे, ने आप के आनंद के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें वे 30,000 से अधिक मतों से हार गए थे। पांच साल बाद, रतन अब आप के साथ हैं, जबकि आनंद भाजपा के उम्मीदवार हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने कांग्रेस में लौटने से पहले 2015 का चुनाव भी भाजपा के टिकट पर लड़े थे।
2. तिमारपुर विधानसभा सीट
आप के तिमारपुर से उम्मीदवार सुरेंदर पाल सिंह बिट्टू ने अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस से शुरू किया था और 2008, 2013 और 2015 में पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन 2020 में वे भाजपा में शामिल हो गए। दिसंबर 2024 में वे आप में शामिल हो गए।
3. मटिया महल विधानसभा सीट
मटिया महल के शोएब इकबाल एक अनुभवी राजनेता हैं, जो जेडी, जेडी (एस), एलजेपी, जेडी (यू), कांग्रेस और अब आप का हिस्सा रहे हैं।
4. किराड़ी विधानसभा सीट: आप ने यहां अनिल झा को टिकट दिया है, ये पहले भाजपा में थे।
5. कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट: आप ने यहां परवेश रतन को टिकट दिया है, ये पहले भाजपा में थे।
6. छतरपुर विधानसभा सीट: आप ने यहां ब्रह्म सिंह तंवर को टिकट दिया है, ये पहले भाजपा में थे।
7. लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट: आप ने यहां बीबी त्यागी को टिकट दिया है, ये पहले भाजपा में थे।
8. शाहदरा विधानसभा सीट: आप ने यहां जितेंद्र सिंह को टिकट दिया है, ये पहले भाजपा में थे।
9. सीमापुरी विधानसभा सीट: आप ने यहां वीर सिंह को टिकट दिया है, ये पहले कांग्रेस में थे।
10. सीलमपुर विधानसभा सीट: आप ने यहां चौधरी जुबैर अहमद को टिकट दिया है, ये पहले कांग्रेस में थे।
BJP की टिकट पर कितने दलबदलू नेता लड़ रहे हैं चुनाव?
1. गांधी नगर विधानसभा सीट
भाजपा में भी दलबदलुओं की भरमार है। 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए थे - यह पहली बार नहीं था जब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। अब वे गांधी नगर से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
2. मंगोलपुरी विधानसभा सीट
मंगोलपुरी से भाजपा के उम्मीदवार राजकुमार चौहान भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन 8 महीने बाद ही वे फिर से कांग्रेस में लौट आए। 2024 में वे फिर से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।
3. बिजवासन विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां आप से आए कैलाश गहलोत को टिकट दिया है।
4. पटले नगर विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां राज कुमार आनंद को टिकट दिया है। ये पहले आप में थे, फिर बसपा में गए और अब भाजपा में आए हैं।
5. कोंडली विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां प्रियंका गौतम को टिकट दिया है। ये आप छोड़ भाजपा में आई हैं।
6. कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां नीरज बसोय को मैदान में उतारा है। ये कांग्रेस से भाजपा में आए थे।
7. मंगोलपुरी विधानसभा सीट: बीजेपी ने यहां राज कुमार चौहान को टिकट दिया है। ये पहले कांग्रेस फिर भाजपा और उसके बाद फिर कांग्रेस और अब भाजपा में हैं।
8. छतरपुर विधानसभा सीट: भाजपा ने यहां कतार सिंह तंवर को टिकट दिया है। ये आप छोड़ भाजपा में आए हैं।
कांग्रेस की टिकट पर कितने दलबदलू नेता लड़ रहे हैं चुनाव?
कांग्रेस भी दलबदलुओं को अपने पाले में लाने या पुराने वफादारों को वापस लाने में कोई नई बात नहीं है। आप के पूर्व विधायक कर्नल देविंदर सहरावत अब कांग्रेस के टिकट पर बिजवासन से चुनाव लड़ रहे हैं। दिसंबर 2024 में कांग्रेस में शामिल होने से पहले वे भाजपा और शिवसेना में थे।
इसके अलावा धमेंद्र पाल लाकड़ा मुंडका से चुनाव लड़ रहे हैं। ये आप से कांग्रेस में आए हैं।
वहीं मटिया महल से कांग्रेस ने आसिम अहमद खान को टिकट दिया है। इन्हें आप से निकाला गया था।
सीलमपुर से कांग्रेस ने अब्दुल रहमान को टिकट दिया है। ये भी आप से आए हैं।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications