सत्येंद्र जैन के VVIP ट्रीटमेंट पर गरमाई सियासत, सिसोदिया बोले-'नीचता पर उतरी BJP, बीमारी का बना रही मजाक'

आप नेता सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं। भाजपा की तरफ से जैन का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वह मसाज करा रहे हैं। भाजपा की तरफ से इस वीवीआईटी ट्रीटमेंट को लेकर सवाल भी उठाया गया है। जिसको लेकर सियासत गरमा गई है। सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए आप ने कहा कि वह एक्यूप्रेशर इलाज का एक हिस्सा है। इसकी अनुमति कोर्ट से भी मिली है। वहीं, अब इसको लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर हमला बोला है। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नीचता पर उतर गई है। भाजपा ने सत्येंद्र जैन को झूठे केस में जले में बंद किया है और अब किसी इंसान के इलाज का सीसीटीवी फुटेज निकालकर बीमारी का मजाक बना रही है।

Recommended Video

    Tihar Jail में Satyendra Jain के Massage पर हंगामा, Manish Sisodia का BJP को जवाब | वनइंडिया हिंदी
    satyentra jain

    भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीएम से लेकर किसी भी आम आदमी को इलाज की जरूरत पड़ सकती है। किसी के इलाज का वीडियो सिर्फ भाजपा ही जारी कर सकती है। इसके अलावा कोई नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले 6 महीने से हमारे साथी जैन को साजिश के तहत जेल में बंद करके रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज इतना घटियापन पर उतर आई है कि किसी के बीमारी के इलाज का वीडियो बाहर निकाल कर मनोहर कहानियां बना रही है और मजाक उड़ा रही है।

    मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता है कि अब तक के इतिहास में कोई पार्टी इतनी नीचता पर उतरी होगी, जितना भाजपा उतर आई है। इस देश में बीमार कोई हो सकता है। देश के पीएम बीमार हो सकते हैं, कोई लाटसाहब बीमार हो सकते हैं या फिर कोई भी आम व्यक्ति बीमार हो सकता है। लेकिन इस तरह के वीडियो जारी करके घटिया हरकत करना और मजाक करना व राजनीति करना सिर्फ भाजपा को आता है। दुनिया की इकलौती पार्टी भाजपा ही है जो ऐसा कर सकती है।

    इससे पहले पार्टी ने सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए जारी किया था बयान
    इससे पहले सत्येंद्र जैन का बचाव करते हुए पार्टी की तरफ से एक बयान जारी किया गया था। इस बयान में पार्टी की तरफ से कहा गया था कि जैन बीमार हैं और शरीर की कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोर्ट की तरफ से एक्युप्रेशर के इलाज के लिए उन्हें इसकी अनुमति दी गई है। दवा के साथ-साथ यह भी ट्रीटमेंट का एक हिस्सा है। इसके अलावा पार्टी की तरफ से यह भी कहा गया था कि जैन जेल में फलों पर जीवित हैं। क्योंकि वह मंदिर जाए बिना अन्न नहीं ग्रहण करते हैं। आपको बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सत्येंद्र जैन को 30 जून ईडी ने गिरफ्तार किया था। उनकी जमानत के लिए अब तक 5 बार सुनवाई हो चुकी है। लेकिन पार्टी अभी जमानत नहीं मिल सकी है। बीते दिनों भी राउज एवेंन्यू कोर्ट में सुनवाई थी। लेकिन कोर्ट ने जमानत देने से इनकार दिया था। आपको बता दें कि इससे पहले ईडी ने भी जैन को वीवीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज सौंपा था।

    ये भी पढ़ें- सत्येंद्र जैन को लेकर BJP के आरोपों पर AAP का पलटवार, कहा- ये एक्युप्रेशर इलाज का हिस्सा है

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+