दिल्ली में फिर लगाई जा सकती हैं कोविड पाबंदियां, मनीष सिसोदिया ने दिए संकेत

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में रोजाना बढ़ रहे नए मामलों ने सरकार की भी टेंशन बढ़ा दी है। दिल्ली से सटे यूपी के इलाकों (नोएडा और गाजियाबाद) में योगी ने सरकार ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली में सोमवार को कोविड के 501 नए मामले सामने आए, हालांकि किसी मरीज की मौत नहीं हुई। दिल्ली की सकारात्मकता दर 7.72 तक पहुंच गई है। इस बीच दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा।

Manish Sisodia

मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना के मामलों पर कहा कि हमें कोविड-19 के साथ जीना सीखना होगा, क्योंकि यह कुछ क्षमता में रहेगा। अगर यह और बढ़ता है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे। फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। केस बढ़ रहे हैं, इसलिए हमारी 20 अप्रैल को विशेषज्ञों और डीडीएमए के साथ बैठक है।

Recommended Video

    Corona के बढ़ते मामलों के बीच क्या फिर लगेगा Lockdown? | वनइंडिया हिंदी

    इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को बयान दिया था कि राजधानी में कोरोना के मामलों की इजाफा हो रहा है, लेकिन घबराने जैसी स्थिति नहीं है क्योंकि अस्पताल में मरीजों के एडमिट होने की रेट काफी कम है।

    बता दें कि दिल्ली में फिर बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर बुधवार (20 अप्रैल) को DDMA और एक्सपर्ट्स की अहम बैठक होने जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मीटिंग में कोरोना पाबंदियों को लेकर कोई बड़ा कदम उठाया सकता है। सूत्रों की मानें तो दिल्लीवासियों के लिए फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया जा सकता है। गौरतलब है कि हल ही कोरोना की धीमी रफ्तार होने के बाद केजरीवाल सरकार ने मास्क की अनिवार्यता को पूरी तरह से हटा दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+