'BJP ने चुनाव का बैलेट बॉक्स ही लूट लिया', मनीष सिसोदिया ने Video शेयर कर लगाए बड़े आरोप
दिल्ली MCD की स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में जमकर हंगामा हुआ, जिसका वीडियो डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने शेयर करते हुए बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। सिसोदिया ने बीजेपी पार्षदों पर बैलेट बॉक्स लूटने का आरोप लगाया।

Manish Sisodia Targets BJP: आम आदमी पार्टी की नेता शैली ओबेरॉय दिल्ली की नई मेयर बन गई हैं। मेयर चुनाव सन्नपन होने के कुछ घंटे बाद MCD की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव हुआ। स्थायी समिति के सदस्य के चुनाव को लेकर भी एमसीडी हाउस में जमकर हंगामा और तोड़-फोड़ हुई। हालात ये हो गए कि सदन में पार्षदों ने एक दूसरे पर बोतलें और जूते तक फेंकने शुरू कर दिए। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने एक वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी पार्षदों पर बैलेट बॉक्स लूटने का गंभीर आरोप भी लगाया है।
दिल्ली एमसीडी का मेयर पद का चुनाव होने के बाद MCD की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव हुआ। इस दौरान बीजेपी और आप पार्षदों के बीच बहस शुरू हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी पार्षदों द्वारा नारेबाजी करने पर हाउस को स्थगित करना पड़ा। इस दौरान सदन में स्थिति इतनी नाजुक हो गई कि पार्षदों ने बैलेट बॉक्स को ही उठाकर फेंक दिया। इस दौरान सदन में हुए हंगामें और मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।
तो वहीं दिल्ली की नई मेयर शैली ओबेरॉय ने बीजेपी पार्षदों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'उन्होंने मुझ पर हमले की कोशिश की। ये भाजपा की गुंडागर्दी की इंतेहा है, उन्होंने एक महिला मेयर पर हमले की कोशिश की।' बता दें कि आम आपमी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस हंगामे का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,
बीजेपी मेयर प्रत्याशी रेखा गुप्ता की हार की बोखलाहट देखिए, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बावजूद, पूरी रात सदम में
हंगामा किया
तोड़फोड़ की
मारपीट और गुंडागर्दी की
और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नहीं होने दिया।
इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बीजेपी पार्षदों पर गंभीर आरोप भी लगाए गए। ट्वीट में लिखा,
BJP वालों ने Ballot Box चुरा लिया।
BJP की Mayor प्रत्याशी ख़ुद तोड़-फोड़ कर रही है।
ये है भाजपा के गुंडों की हक़ीक़त जो आज पूरे देश के सामने हैं!Recommended Video
Manish Sisodia के BJP पर Ballot Box लूटने के आरोप | Delhi MCD Standing Committee | वनइंडिया हिंदी
तो वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बीजेपी पार्षदों पर स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का बैलेट बॉक्स लूटने का गंभीर आरोप लगया। मनीष सिसोदिया ने लिखा,
17 साल से भाजपा MCD मैं बैठकर दिल्लीवालों को लूटती रही और अब जब जनता ने उन्हें हरा दिया तो स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव का बैलेट बॉक्स ही लूट लिया। गुंडागर्दी की हद है भाजपा वालों की ....












Click it and Unblock the Notifications