Delhi: बृजपुरी में मोहम्मद जैद नामक शख्स ने 2 भाइयों पर किया चाकू से हमला, इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
Delhi Crime Brijpuri area: दिल्ली के बृजपुरी इलाके में मोहम्मद जैद नाम के एक व्यक्ति ने 20 वर्षीय युवक राहुल चाकू मार दिया। घटना में राहुल का 19 वर्षीय चचेरा भाई सोनू भी घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बीच किसी छोटी सी बात पर बहस हो गई थी।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जैद नाम ने 20 वर्षीय राहुल को चाकू मार दिया। किसी छोटी सी बात पर उनमें बहस हो गई। राहुल का 19 वर्षीय चचेरा भाई सोनू भी घायल हो गया। आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके में रहते हैं। आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है। दिल्ली पुलिस ने इलाके में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की है। रिपोर्ट के मुताबिक राहुल का मोहम्मद जैद के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। शुक्रवार रात (23 जून) खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाने निकले दोनों भाइयों राहुल और सोनू पर जैद ने चाकू से हमला कर दिया। घायल को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोपी जैद की तस्वीर इंटरनेट पर सामने आई है। आरोपी और पीड़ित सब एक ही मुहल्ले में रहते हैं। राहुल का आरोपी जैद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जैद ने चाकू निकाला और राहुल के पेट में घोंप दिया। बीच-बचाव करने पर जैद ने सोनू को भी घायल कर दिया। सोनू के हाथ पर चाकू का घाव है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जैद को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
राहुल की बहन मधु का कहना है कि हमें हमले के पीछे का कारण नहीं पता, हमें पता चला कि बहस छिड़ गई और उसने तुरंत मेरे भाई और चचेरे भाई पर हमला कर दिया। उनमें से एक की हालत गंभीर है और आईसीयू में है और दूसरे की हालत स्थिर है।












Click it and Unblock the Notifications