Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना के 564 केस, पॉजिटिविटी दर 14.93%, 24 घंटे में 1 मौत
दिल्ली में इस हफ्ते पिछले तीन दिन की तुलना में कोरोना के मामलों शनिवार के बड़ी गिरावट देखी गई। इसके साथ ही संक्रमण से मौत के भी आंकड़े घटे हैं।

Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों में शनिवार थोड़ी कमी देखी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 564 नए मामले में सामने आए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के इस हफ्त के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं। पिछले दो दिनों से कोरोना के मामलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई थी। मंगलवार और बुधवार को लगातार 1000 से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। गुरुवार को 800 से ज्यादा नए केस रिकॉर्ड किए। वहीं एक दिन बाद कोरोना के मामले फिर गिरावट आई और संक्रमण के 564 नए मामले दर्ज किए गए।
कोरोना को लेकर दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में कुल 3778 टेस्ट किए गए। कोरोना के 564 नए मामले सामने आए। 976 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जबकि एक संक्रमित की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: Covid-19: कोरोना से राहत, आज फिर घटी संक्रमित मरीजों की संख्या, सक्रिय मामले 51000 के पार
दिल्ली में मौजूदा समय में कुल संक्रमितों की इलाज की बात करें तो 2603 कोराना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं और 273 मरीज राज्य के विभिन्न अस्पतालों के कोरोना वार्ड में भर्ती हैं।
दिल्ली में आरटीपीसीआर से 2738 और रैपिड एंटीजन टेस्ट से 1040 नमूने जांच के लिए गए। कोरोना को लेकर अब तक 40907573 सैंपल की जांच हो चुकी है। होम आइसोलेशन में कोरोना के 2603 मरीजों का उपचार जारी है।
Recommended Video

दिल्ली में कुल संक्रमितों की इलाज की बात करें तो 2603 कोराना संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं और 273 मरीज राज्य के विभिन्न अस्पतालों के कोरोना वार्ड में भर्ती हैं। ऑक्सीजन सपोर्ट पर 110 मरीज, आईसीयू में 109 और वेंटिलेटर पर 15 मरीज उपजार के लिए भर्ती है। जबकि राज्य के अलग- अलग कोरोना अस्पतालों में 7691 बेड खाली है।
यह भी पढ़ें: China Covid News: चीन में महज 3 महीने में 114 करोड़ लोग हुए कोरोना संक्रमित, CDC रिपोर्ट में खुलासा












Click it and Unblock the Notifications