Delhi Corona Update: दिल्ली में 1396 नए केस, पॉजिटिविटी रेट 31% के पार, 1 की मौत, सक्रिय मामलों की संख्या 4631

शनिवार को बीते 24 घंटे में कुल 4376 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। जिसमें से 1396 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है।

दिल्ली कोरोना अपडेट

Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 1396 मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4631 हो गई है। वहीं, सकारात्मक दर भी बढ़कर 31.9 प्रतिशत हो गई है। वहीं, एक कोरोना मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को जो आंकड़ें जारी किए हैं, उसके अनुसार दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर बढ़कर अब 31.9 प्रतिशत हो चुकी है। दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 4631 हो गई है। शनिवार को कुल 4376 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें से 1396 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

2977 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। 258 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में कोरोना की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। मामले में आए दिन लगातार वृद्धि हो रही है। जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।

Recommended Video

    Coronavirus Update India: Corona ने बढ़ाई Tension, 24 घंटे में 10 Thousand नए Case | वनइंडिया हिंदी

    वहीं, गुरुवार को पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना संक्रमण के 1527 नए मामले सामने आए थे। इससे पहले बुधवार कोरोना के नए केस का आंकड़ा 1149 था। लेकिन गुरुवार को केस बढ़ने के साथ पॉजिटिविटी दर 27 प्रतिशत भी अधिक हो गई थी। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी दर बढ़कर अब 27.77 प्रतिशत हो चुकी थी।

    दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 3962 हो चुकी थी। वहीं इससे पहले बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,149 नये मामले सामने आए थे। तब संक्रमण दर 23.8 फीसदी थी।

    यह भी पढ़ें- Corona Update: सेंट्रल जेल में फिर 3 कैदियों को कोरोना, सागर में डेढ़ महीने में 10 पाॅजीटिव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+