Corona Update: सेंट्रल जेल में फिर 3 कैदियों को कोरोना, सागर में डेढ़ महीने में 10 पाॅजीटिव
सागर में कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। इस साल में महज डेढ़ महीने में 10 पाॅजीटिव माले सामने आ चुके हैं। इनमें से 8 केस तो सेंट्रल जेल सागर से निकले हैं। बीएमसी में पदस्थ एक डाॅक्टर की पत्नी भी पाॅजिटिव हैं।

मध्य प्रदेश के सागर जिले में Corona के 4 नए संक्रमित केस सामने आए हैं। इनमें से 3 पाॅजीटिव मरीज सेंट्रल जेल तो एक केस बीएमसी में पद एक डाॅक्टर की पत्नी हैं। बीते डेढ़ महीने में 10 केस सामने आए हैं।
बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज की वायरोलाॅजी लैब से शनिवार को 4 नए कोरोना संक्रमितों की पाॅजीटिव रिपोर्ट दी गई है। इनमें चारों के सैंपल की जांच आरटीपीसीआर की गई थी। कुल 20 सैंपल लगाए गए थे, इनमें से 4 पाॅजीटिव आ गए। लैब प्रबंधन के अनुसार पाॅजीटिवों में एक 28 साल की महिला हैं, जो बीएमसी परिसर में ही रहती हैं व एक पीजी डाॅक्टर की पत्नी हैं। इसके अलावा 29 साल, 42 साल के पुरूष व एक अन्य 29 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित निकली हैं। ये तीन जेल के कैदी हैं।
मार्च में पहला केस सामने आया था, अब तक 10 पाॅजीटिव
बीएमसी से मिली जानकारी अनुसार सागर जिले में बीते मार्च में इस साल का पहला केस सेंट्रल जेल से ही सामने आया था। इसके एक साथ दो बंदियों को कोरोना निकला था। इसके बाद तीन और बंदियों को कोरोना निकला था। बीते रोज ही एक युवक की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई थी। शनिवार को सामने आए चार केस मिलाकर कुल 10 केस सामने आ चुके हैं।
Recommended Video
23,242 पाॅजीटिव आ चुके, 439 मौतें
कोरोना बुलेटिन के आंकड़ों के अनुसार सागर में कोविड 19 के दिन से लेकर अभी तक कुल 23 हजार 242 कोरोना पाॅजिटिव सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 439 की मौतें भी कोरोना के कारण हो चुकी हैं। वर्तमान में 3 एक्टिव केस मौजूद हैं। हालांकि इनमें शनिवार को सामने आए केस शामिल नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications