Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में इजाफा, एक दिन में 13 नए मरीजों ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.33 फीसदी दर्ज की गई। कोरोना से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है।

 Delhi Corona daily report

Delhi Covid-19 case Report: चीन में फैले कोरोना वायरस के चलते भारत में टेंशन बढ़ गई है। देश और राजधानी दिल्ली में अब नए केस बढ़ने लगे हैं। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 0.33 फीसदी दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को 16 नए मामले सामने आए थे। वहीं सोमवार को 7 केस मिले थे। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी मरीज की कोविड से संबंधित मौत की सूचना नहीं है।

23 से 25 दिसंबर तक नहीं किया कोविड बुलेटिन जारी

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 0.44 प्रतिशत की पॉजिटिव दर के साथ 16 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले सोमवार (26 दिसंबर) को 0.39 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ सात मामले दर्ज किए गए। हालांकि इन दिनों में कोरोना से मौत का कोई नया मामला नहीं आया है।

सक्रिय मामलों की संख्या 35

ताजा मामलों के साथ राष्ट्रीय राजधानी की कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,007,188 हो गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि मरने वालों की संख्या 26,521 पर बनी हुई है। बता दें कि मिड नवंबर से ही संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 20 से कम और संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है। राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या मंगलवार को 39 से घटकर 35 रह गई है। दिल्ली में 0.19 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ पांच मामले दर्ज हुए और 21 दिसंबर को एक मौत हुई थी। विभाग ने 23 से 25 दिसंबर तक कोविड बुलेटिन जारी नहीं किया था।

कोरोना को लेकर किया गया 'मॉक ड्रिल'

वहीं दिल्ली में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था कैसी है और कोविड मामलों में वृद्धि होने की स्थिति में बेड और अन्य चीजों की उपलब्धता सहित तैयारियों का आकलन करने के लिए मंगलवार को दिल्ली के कई अस्पतालों में 'मॉक ड्रिल' की गई थी। खुद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग भी है ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल का दौरा किया और मॉक ड्रिल के बारे में जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल किसी भी तरह से कोरोना के मामलों की वृद्धि से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+