दिल्ली में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस नेता ने थामा AAP का दामन
AAP News: आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है। चुनाव के नजदीक आते ही अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता आप में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली कांग्रेस के नेता चौधरी ज़ुबेर अहमद और पार्षद शगुफ़्ता चौधरी जुबेर ने आप की सदस्यता ग्रहण की।
आप के नेशनल एक्स हैंडल से पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में लिखा- चौधरी ज़ुबेर अहमद जी और पार्षद शगुफ़्ता चौधरी जुबेर जी AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाक़ात कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 के फरवरी महीने में दिल्ली विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले आम आदमी पार्टी तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए जोरशोर से रणनीति बना रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री आतिशी और वरिष्ठ नेता प्रतिदिन पदयात्रा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications