Coaching Accident: छात्रों से मिले LG, MCD ने सौंपी रिपोर्ट, विकास दिव्यकीर्ति ने तोड़ी चुप्पी, बड़े अपडेट्स
Delhi Coaching Accident: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र घटना के बाद बेसमेंट में चलने वाले शिक्षा सस्थानों पढ़ने वाले स्टूडेंट्स या फिर वहां के स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के निर्देश पर एमसीडी ने कोचिंग में हादसे को लेकर सख्त कार्रवाई की है। ओल्ड राजेंद्र नगर और उसके आसपास के करीब 20 कोचिंग संस्थानों के बेसमेंट को सील कर दिया। एमसीडी ने दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान पर भी कार्रवाई की है। ऐसे में विकास दिव्यकीर्ति ने इस एक्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
वहीं दूसरी ओर स्टूडेंट्स सड़कों पर हैं, उन्होंने कोचिंग हादसे में मौत के जिम्मेदारों पर सख्त एक्शन होने तक विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है। मंगलवार शाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने छात्रों के एक प्रतिमंडल से बात भी की है।

एमसीडी और डीएम ने कमिश्नर को सौंपी रिपोर्ट
दिल्ली ओल्ड राजेंद्र नगर की कोचिंग सेंटर राव आईएएस स्टडी सर्किल में तीन छात्रों की मौत पर दिल्ली नगर निगम और मध्य दिल्ली के जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट मंडलायुक्त को सौंप दी है। घटना को लेकर जांच रिपोर्ट ने निगम ने कहा है कि सड़क पर जलभराव था और वहां से तेज रफ्तार गाड़ी गुजरी तो पानी हिलोरे के साथ इमारत की ओर बढ़ गया। इमारत में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। ऐसे पानी के बेसमेंट तक पहुंचने से पहले स्टूडेंट्स को जानकारी नहीं मिली। रिपोर्ट में कहा गया कि इसके अलावा बेसमेंट से पानी निकलने की भी कोई व्यवस्था नहीं थी।
छात्रों ने शुरू करी भूख हड़ताल
दिल्ली ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव आईएएस कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में छात्रों की मौत के बाद विरोध कर छात्रों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। डीसीपी दिल्ली सेंट्रल ने एक बयान में कहा कि छात्रों से हर दिन वार्ता की जा रही है। उन्हें भरोसा दिलाया जा रहा कि घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का प्रयास किए जा रहे हैं। एक बयान में डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन का कहना है, ''हम यहां प्रदर्शन कर रहे छात्रों से हर दिन बात करते हैं। हम उनके मुद्दों को समझने की कोशिश करते हैं और उन्हें अन्य एजेंसियों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
एलजी ने छात्रों से बात
मंगलवार को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रदर्शन करने रहे छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल से बात की। डीसीपी सेंट्रल से मीडिया से बातचीत के दौरान उपराज्यपाल ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। एलजी के बैठक के बाद वापस आए छात्रों ने बताया कि एलजी ने उन्हें क्या- क्या आश्वासन दिया। डीसीपी हर्ष वर्धन के मुताबिक छात्रों ने एलजी से बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा एलजी ने उन्हें मामले में अब तक लिए गए एक्शन का अपडेट देने के अलावा पीड़ित परिवारों के जल्द न्याय दिलाने की बात कही। डीसीपी ने आगे कहा, "मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे जिम्मेदारी से सोचें कि आगे क्या कदम उठाना है मैंने उनसे अनुरोध किया कि वे सिस्टम पर भरोसा रखें, उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।"














Click it and Unblock the Notifications