दिल्ली के CMs पर खतरा! Rekha Gupta पर अटैक के बाद केजरीवाल का थप्पड़ VIDEO वायरल– दोनों में क्या है संयोग?
Delhi CM Rekha Gupta Attack Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह, 20 अगस्त 2025 को उनके सिविल लाइंस स्थित कैंप ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने सनसनीखेज हमला कर दिया। इस घटना ने दिल्ली की सियासत में हड़कंप मचा दिया और मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिए। पुलिस ने हमलावर को तुरंत हिरासत में ले लिया, जिसकी पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है।
हालांकि, शुरुआती खबरों में दावा किया गया कि रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा गया, लेकिन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, 'हमलावर ने उनका हाथ खींचने की कोशिश की, थप्पड़ की बात झूठी है।' इस घटना ने दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हमलों के पुराने इतिहास को फिर से चर्चा में ला दिया, जिसमें पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का थप्पड़ कांड अहम है। आइए जानते हैं...

रेखा गुप्ता पर हमला: क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान सकारिया ने पहले रेखा गुप्ता को कुछ कागजात सौंपे और फिर अचानक चीखते हुए उन पर हमला कर दिया। उसने उनका हाथ खींचने की कोशिश की, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली पुलिस ने उसे तुरंत काबू में कर लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि सकारिया अपने एक रिश्तेदार की रिहाई के लिए याचिका लेकर आया था, जो तिहाड़ जेल में बंद है। साथ ही, उसकी मां ने दावा किया कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है और सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों से संबंधित फैसले से नाराज था। इस हमले को जेड-प्लस सुरक्षा के बावजूद एक बड़ी चूक माना जा रहा है।
Arvind Kejriwal Reaction: अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन: क्या बोले?
आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने X पर लिखा, 'दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला अत्यंत निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह है, लेकिन हिंसा अस्वीकार्य है। मुझे भरोसा है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। मैं रेखा गुप्ता के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं।' केजरीवाल की इस प्रतिक्रिया ने एक बार फिर दिल्ली में नेताओं की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दी है।
क्या है रेखा गुप्ता और केजरीवाल पर हमले का संयोग?
दरअसल, रेखा गुप्ता पर हमला करने वाला खिमजी, पेशे से ऑटोरिक्शा चालक है। वहीं, 8 अप्रैल 2014 को रोड शो के दौरान एक शख्स ने केजरीवाल पर हमला किया था। उसका नाम लाली था। जांच में सामने आया था कि वह ऑटो रिक्शा चालक था।
Arvind Kejriwal Slapped Video: केजरीवाल का थप्पड़ कांड फिर चर्चा में!
रेखा गुप्ता पर हमले ने दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हुए पुराने हमलों को फिर से सुर्खियों में ला दिया। मई 2019 में, अरविंद केजरीवाल पर पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर में एक रोड शो के दौरान एक शख्स ने थप्पड़ जड़ दिया था। हमलावर, जिसकी पहचान 33 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई थी, एक स्पेयर पार्ट्स का काम करता था और वह कथित तौर पर केजरीवाल की नीतियों से नाराज था।
उस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, और अब रेखा गुप्ता पर हमले के बाद यह वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। उस समय केजरीवाल ने इसे 'राजनीतिक साजिश' करार दिया था और कहा था कि यह दिल्ली की जनता को डराने की कोशिश है।
दिल्ली में नेताओं पर हमलों का इतिहास
दिल्ली के मुख्यमंत्रियों पर हमले कोई नई बात नहीं हैं। केजरीवाल पर 2019 के थप्पड़ कांड से पहले भी कई बार हमले हो चुके हैं, जिसमें स्याही फेंकने से लेकर जूता फेंकने की घटनाएं शामिल हैं। अब रेखा गुप्ता पर यह हमला इस सिलसिले को और लंबा कर रहा है। क्या यह व्यक्तिगत गुस्सा है, मानसिक अस्थिरता का नतीजा, या फिर कोई बड़ी साजिश? पुलिस की जांच से ही इस सवाल का जवाब मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Fact Check: दिल्ली CM रेखा गुप्ता को 'मारा थप्पड़' की खबरें फर्जी, राज्य BJP अध्यक्ष ने बताया पूरा सच












Click it and Unblock the Notifications