Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: दिल्ली CM रेखा गुप्ता को 'मारा थप्पड़' की खबरें फर्जी, राज्य BJP अध्यक्ष ने बताया पूरा सच

Fact Check Delhi CM Rekha Gupta Attack Update: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार, 20 अगस्त 2025 को उनके सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले की खबरों ने तूल पकड़ लिया। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मुख्यमंत्री को थप्पड़ मारा गया, तो किसी ने कहा कि पत्थर से हमला किया गया।

लेकिन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन खबरों को सिरे से खारिज करते हुए पूरी घटना का खुलासा किया। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में ले लिया है, जिसकी पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी भाई सकारिया के रूप में हुई है। आइए जानते हैं क्या है हमले का सच?

Delhi CM Rekha Gupta Slapped Claims

Delhi Rekha Gupta Attack : क्या है रेखा गुप्ता पर हमले का सच ?

पुलिस के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान सकारिया ने पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को कुछ कागजात सौंपे और फिर अचानक चीखते हुए उन पर हमला कर दिया। उसने उनका हाथ खींचने की कोशिश की, जिससे हाथापाई हुई और संभवतः उनका सिर किसी कोने से टकरा गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया, 'थप्पड़ या पत्थर मारने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। हमलावर ने मुख्यमंत्री का हाथ खींचा, जिससे हल्की चोट आई।' डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि रेखा गुप्ता की हालत स्थिर है, लेकिन वह सदमे में हैं।


पुलिस की कार्रवाई और जांच

दिल्ली पुलिस ने सकारिया को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है। उसके द्वारा दिए गए नाम और पते की पुष्टि के लिए गुजरात पुलिस से संपर्क किया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या हमला व्यक्तिगत गुस्से का नतीजा था या इसके पीछे कोई राजनीतिक साजिश थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मौके पर पहुंचे और जांच तेज कर दी गई है।

सियासी बयानबाजी और निंदा

दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने हमले को 'राजनीतिक साजिश' करार देते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री जनता के बीच रहती हैं, जो उनके विरोधियों को रास नहीं आता।' मंत्री कपिल मिश्रा ने इसे 'कायराना हरकत' बताया और हमलावर को 'अपराधी' करार दिया। विपक्ष ने भी हमले की निंदा की। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, 'यह घटना दिल्ली में महिला सुरक्षा की पोल खोलती है।' आप नेता आतिशी ने इसे 'निंदनीय' बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

सुरक्षा पर सवाल ?

रेखा गुप्ता को जेड-प्लस सुरक्षा प्राप्त है, और जनसुनवाई में आने वाले हर व्यक्ति की कड़ी जांच होती है। इसके बावजूद सकारिया का मुख्यमंत्री के इतने करीब पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। सचदेवा ने बताया कि रेखा गुप्ता इस हमले से अडिग हैं और जनसुनवाई सत्र जारी रखेंगी।

ये भी पढ़ें- CM Rekha Gupta: सीएम रेखा को तीन जगह चोट, आरोपी ने की थी घर की रेकी', प्रवेश वर्मा ने बताई चौंकाने वाली बात

Fact Check

दावा

दिल्ली CM रेखा गुप्ता के जनसुनवाई में थप्पड़ मारने की खबरें झूठी हैं।

नतीजा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने स्पष्ट किया, 'थप्पड़ या पत्थर मारने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं। हाथापाई हुई है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+