भतीजी को डांट दिया तो भतीजे ने चाचा की कर दी हत्या, Delhi के नंद नगरी में खौफनाक वारदात से फैली सनसनी
Delhi Nand Nagri murder: दिल्ली के नंद नगरी इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को दहशत और हैरानी में डाल दिया। मामूली डांट-फटकार पर गुस्से में आए एक भतीजे ने अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी।
वजह इतनी-सी थी कि चाचा ने उसकी बहन यानी भतीजी को किसी बात पर डांट दिया था। इस पर भतीजी ने अपने भाई को फोन कर बुला लिया और भाई ने पहुंचते ही चाकू से चाचा पर हमला कर दिया। नंद नगरी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2025 की रात करीब 8 बजे जी-ब्लॉक सुंदर नगरी से एक कॉल मिली थी कि 48 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ है। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें Delhi CM रेखा गुप्ता का वादा, दिल्ली में अटल कैंटीन के 100 सेंटर खुलेंगे, अब श्रमिकों को मिलेगा सस्ता खाना
मामले की जांच में जुटी पुलिस
नंद नगरी थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि विवाद की जड़ चाचा द्वारा भतीजी को डांटना था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के अलावा पुलिस आरोपी भतीजे की पूरी क्राइम कुंडली भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं और वह किन गतिविधियों में शामिल रहा है। इसके साथ ही पुलिस घटना से जुड़ी हर छोटी-बड़ी कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है।
भतीजी से भी पूछताछ
वहीं नाबालिग होने के चलते भतीजी से भी जुवेनाइल जस्टिस ऐक्ट के तहत पूछताछ की जा रही है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि झगड़े के हालात कैसे बने और किस तरह भतीजी की कॉल के बाद उसका भाई वारदात तक पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications