दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने जवाहरलाल नेहरू को किया नमन, पुण्यतिथि पर व्यक्त किये भाव

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

ज्ञात हो कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 हुआ था। वे भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उनके पिता का नाम मोतीलाल नेहरू और माता का नाम स्वरूपरानी था। उनके पिता पेशे से वकील थे, जो कि एक धनाढ्य परिवार के थे। जवाहरलाल नेहरू उनके इकलौते पुत्र थे और 3 पुत्रियां थीं।

delhi news

ज्ञात हो कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो और कॉलेज की शिक्षा ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की थी। उन्हें विश्व के बेहतरीन स्कूलों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिला था। उन्होंने अपनी कानून की पढाई कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से पूरी की थी। नेहरूजी ने हैरो और कैम्ब्रिज में शिक्षा ग्रहण कर 1912 में बार-एट-लॉ की उपाधि ग्रहण की। वह महात्मा गांधीजी से बेहद प्रभावित थे। उन्होंने 1912 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

अग्रेजो के खिलाफ आज़ादी की लड़ाई लड़ते हुए उन्होएँ कुल 9 बार जेल यात्राएं कीं। 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने पर जब उन्हें प्रथम प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य कृपलानी को सर्वाधिक मत मिले थे,लेकिन महात्मा गांधी के कहने पर दोनों ने अपना नाम वापस ले लिया और नेहरू देश के पहले पीएम बने।

यह भी पढ़ें पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर साधा निशाना, अमित शाह के लिए कही यह बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+