Delhi: सीएम केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा आरोप, कहा- राज्य सरकारों के खिलाफ अपनाया जा रहा 3 हथकंडा

दिल्ली में जंतर मंतर पर केंद्र से फंड की मांग के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके मंत्रिमंडल के मंत्री धरने पर बैठे। जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। इसमें मौके पर अपने संबोधन में सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की। दिल्ली के सीएम ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा हमारे संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि इस वक्त ऐसा लगता है कि केंद्र ने विपक्ष के खिलाफ यु्द्ध छेड़ा है। क्या केंद्र इन 70 करोड़ लोगों को केंद्र अपना नहीं मानती है। क्या ये सारे पराए हैं। संविधान में राज्य सरकारों की पॉवर लिखी है। उन्होंने कहा, "सारी विपक्ष की सरकारों को प्रताड़ित करने के सारे हथकंडे अपना रही ही। फंड नहीं दे रही है, गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर के जरिए हर रोज काम में टांड अड़ाई जा रही है। और तीसरा केंद्रीय एजेंसियों को छोड़कर जिसको मर्जी पकड़कर जेल में डाले जा रहे हैं।"

Delhi CM Kejriwal in Pinarai Protest

जंतर मंतर में मंच से सीएम केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है कि देश को ये दिन भी देखना था, जंतर मंतर पर आज केरला के मुख्यमंत्री अपना सारा काम काज छोड़कर जंतर मंतर पर आना पड़ा। आधे राज्यों को विपक्ष की सरकारें है, जो विपक्ष की सरकारों लगभग 70 करोड़ लोगों को ये सरकारें रिप्रजेंट करती हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा, "सभी विपक्ष के लोग ये झेल रहे हैं कि केंद्र उनके फंड नहीं दी रही है। केरल और पंजाब और दिल्ली की सरकारें अपनी हक मांग रही हैं। सीएम ने कहा कि जो लोगों का हक है वो आप कैसे छीन सकते हैं। अगर केंद्र हमें पैसा नहीं देगी तो राज्य का विकास कैसे होगा। केंद्र ने केरल के 84 सौ करोड़ रुके हैं। पंजाब के 8 हजार से अधिक फंड रोक रखा है। दिल्ली के लोग वर्ष में 2 लाख करोड़ का टैक्स देते हैं। उसके बदले में केंद्र से विकास के लिए एक साल में 325 करोड़ रुपए मिलता है।"

केजरीवाल ने कहा कि गवर्नर और लेफ्टिनेंट गवर्नर जिस तरह के सरकार के विकास कार्यों में बाधा डाल रहे हैं, वो सही नहीं है। सीएम ने केंद्र राज्य सरकार को प्रताड़ित करने के सभी हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब के गवर्नर ने बजट सत्र की अनुमति नहीं दी, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने खूब लताड़ा। वहीं केंद्र का तीसरा तरीका ईडी है। ये पहले से तय कर लिया जाता है किसे जेल में रखना है।

वहीं भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में 182 लाख मीट्रिक टन चावल पैदा करके देते हैं। लेकिन पंजाब का आरडीएफ फंड केद्र ने रोक रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+