राहुल गांधी की सदस्यता छिनने पर भड़के केजरीवाल, मोदी को बताया देश का सबसे भ्रष्ट PM

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा बयान दिया है। केजरीवाल ने मोदी को कम पढ़ा-लिखा और अहंकारी बताया है।

delhi cm Arvind Kejriwals Sharp Attack On PM Modi Over Rahul Gandhis Disqualification

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता रद्द किए जाने के बाद देश की राजनीति में भूचाल आ गया है। पूरे देश के विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की आलोचना की है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, देश को एक तानाशाह से बचाने की लड़ाई है। पीएम मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए केजरीवाल ने नरेंद्र मोदी को देश का सबसे भ्रष्ट्र और कम पढ़ा लिखा प्रधानमंत्री करार दिया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, एक अहंकारी तानाशाह, कम-पढ़े लिखे व्यक्ति से देश को बचाना पड़ेगा। राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से बर्खास्त कर देना कायराना है। हम इस जजमेंट से सहमत नहीं हैं। देश में सभी डरे हुए हैं। अब लोगों को खड़ा होना पड़ेगा, मेरी लोगों से अपील है। ये देश सबका है। केजरीवाल ने पीएम मोदी भारत के इतिहास में सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री बताया है।

इससे पहले दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, अभी राहुल गांधी की सदस्यता तुम लोगों ने खत्म कर दी। डरते हो, तुम लोग तो डरपोक निकले। भारत के इतिहास में यदि कोई भ्रष्ट प्रधानमंत्री हुआ है तो... भारत के इतिहास में सबसे कम पढ़ा लिखा हुआ प्रधानमंत्री हुआ... सरकार चलती नहीं। अहंकार सातवें आसमान पर है। सुबह से शाम तक इसकी सदस्यता रद्द करो, उसको जेल भेजो। मोदी के नेतृत्व में देश को तबाह किया जा रहा है।

केजरीवाल ने कहा कि, मैं भाजपा के सभी लोगों से कहना चाहता हूं जो लोग देश को बर्बाद करना चाहते हैं बीजेपी में रहो, जो देश को बचाना चाहते हैं बीजेपी को छोड़ दो। केजरीवाल ने कहा कि,मौजूदा स्थिति हमारे देश के लिए बहुत चिंता का विषय है। हम न्यायपालिका का सम्मान करते हैं लेकिन जो फैसला आया है उसका समर्थन नहीं करते। जिस तरह से उनकी सदस्यता बर्खास्त की गई है वह एक कायराना हरकत है। ये एक डरी हुई सरकार की निशानी है। केंद्र देश में एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि देश में एक ही पार्टी बचे एक ही नेता बचे। बाकी सभी नेता और पार्टी खत्म हो जाएं।

केजरीवाल ने कहा कि, देश की जनता को आगे आकर इसका मुकाबला करना होगा, अगर देश को बचाना है तो 130 करोड़ लोगों को आगे आना होगा। इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी पार्टी सत्ता में आती है लेकिन जिस तरह से जनतंत्र पर हमला हो रहा है वो सही नहीं है।

इससे पहले गुरुवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी को सूरत की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद उनके समर्थन में बयान दिया था। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन फैसले से सहमत नहीं। राहुल गांधी को मानहानि के मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं है। एक अन्य ट्वीट ने कहा कि, गैर बीजेपी नेताओं और पार्टियों पर मुकदमे कर उन्हें खत्म करने की साजिश हो रही है। हमारे कांग्रेस से मतभेद हैं, मगर राहुल गांधी को इस तरह मानहानि मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+