'पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है', चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर बोले केजरीवाल
Chandrayaan-3 Mission: भारत चांद पर इतिहास रचने से कुछ कदम दूर है। ISRO का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने को तैयार है। चंद्रयान का लैंडर 23 अगस्त यानी कल 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इस कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी खुशी जाहिर की है।
मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह देश के लिए बेहद खुशी का पल है कि चंद्रयान-3 कल (23 अगस्त) लैंडिंग करेगा।

इसरो के चंद्रयान-3 मिशन पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंद्रयान-3 कल लैंडिंग करेगा, यह देश के लिए बेहद खुशी का पल है। मैं भगवान से इसकी सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थना करता हूं। पूरा देश इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
इसरो का B प्लान
Recommended Video
वहीं चंद्रयान-3 पर नेहरू तारामंडल के सीनियर इंजीनियर ओपी गुप्ता ने बताया कि इसरो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक किए गए प्रयास सफल हैं। अगर कोई कठिनाई आती है और परिस्थितियां नहीं बनती हैं तो इसरो ने इसे चार दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त ईंधन रखा है।
उन्होंने कहा कि इसे तकनीकी रूप से मजबूत बनाया गया है। विक्रम लैंडर में स्थापित उच्च रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा शुरू में 25 किमी की ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग के लिए सतह की निगरानी करेगा। उम्मीद है कि उपयुक्त स्थान मिलने के बाद यह समय पर लैंड कर जाएगा।
पूरी दुनिया की चंद्रयान-3 पर नजर
चंद्रयान 3 मिशन पर दक्षिण भारत में रूसी महावाणिज्य दूत ओलेग निकोलाइविच अवदीव ने कहा कि भारत में हर कोई और मैं भी चंद्रमा की कक्षा में कल की घटना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि यह भारतीय चंद्र कार्यक्रम सफल होगा और रोवर सुरक्षित रूप से उतरेगा और काम करना शुरू कर देगा। मुझे यकीन है कि यह भारत के लिए एक बहुत ही उपयोगी चंद्र कार्यक्रम होगा और यह निश्चित रूप से एक बड़ी सफलता होगी और चंद्रमा पर और अधिक खोज होगी।












Click it and Unblock the Notifications