Delhi: आज गुजरात दौरे पर निकलेंगे सीएम केजरीवाल, लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AAP
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। वो 7 और 8 जनवरी को गुजरात में रहेंगे। इस दौरान राज्य के कई शहरों का दौरा करने के साथ-साथ वो कार्यकर्ता सम्मलेन और जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज जेल में बंद चैतर वसावा से भी मिलने जाएंगे। चैतर पर नर्मदा जिले के वन विभाग के एक सरकारी कर्मचारी को अपने घर बुलाकर पीटने और फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।

आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों में लगी हुई है। चुनाव की तैयारियों के बीच हाल ही में AAP के नेता और विसावदर से विधायक भूपत भायाणी इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए ।
आपको बता दें, गुजरात विधानसभा चुनाव में AAP ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भायाणी के इस्तीफे के बाद अब आम आदमी पार्टी के विधायकों की संख्या 4 रह गई है।
यह भी देखें: Delhi News: सीबीआई की जांच पर मंत्री आतिशी का बयान, कहा- BJP आप को डराना चाहती है
वहीं, ऐसी चर्चा है कि बोटाद के विधायक उमेश मकवाणा और गरियाधर से विधायक सुधीर वाघानी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। माना जा रहा है कि केजरीवाल के गुजरात दौरे के पीछे पार्टी का अस्तित्व गुजरात में खत्म होने से बचाने का भी है।
यह भी देखें: Delhi: केजरीवाल की बजट पर अहम बैठक आज, मंत्री आतिशी के साथ-साथ कई अधिकारी होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications