Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी बुद्ध पूर्णिमा की बधाई, एक्स पर लिखा शुभकामना संदेश
Buddha Purnima 2024: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ने आमजनों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनायें दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने पोस्ट साझा करके अपने विचार व्यक्त किये हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान बुद्ध के आशीर्वाद से आपका जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।
ज्ञात हो कि आज 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही हैं। वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है, माना जाता है कि इसी के दिन ही भगवान बुद्ध ने सिद्धार्थ के रूप में राजघराने में जन्म लिया था लेकिन आगे चलकर इन्होंने सांसरिक जीवन को त्याग दिया।

यह भी पढ़ें दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का बयान, केजरीवाल के माता-पिता को प्रताड़ित किया जा रहा है












Click it and Unblock the Notifications