छठ पूजा में शामिल हुए सीएम अरविंद केजरीवाल, उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

चार दिनों तक चला छठ पूजा का त्यौहार सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी छठ पूजा में शामिल हुए और लोगों को शुभकामनाएं दी।

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा, 'मैं छठी मैया से प्रार्थना करता हूं कि वो आप सभी को खूब खुशियां दें और सभी के घर में खूब बरकत दें, साथ ही सभी को स्वस्थ रखें।' इसके अलावा दिल्ली में छठ पूजा से संबंधित कई कार्यक्रमों में भी मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हिस्सा लिया।

arvind kejriwal

सीएम केजरीवाल आज सुबह सबसे पहले कालीबारी मार्ग स्थित शिव मंदिर पहुंचे और श्रद्धालुओं के साथ मिलकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद सीएम ईस्ट किदवई नगर और फिर लक्ष्मी बाई नगर पहुंचे। गौरतलब है कि इस साल दिल्ली सरकार ने राजधानी में अलग-अलग जगहों पर हजार के करीब घाट बनवाए हैं।

केवल मुख्यमंत्री केजरीवाल ही नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार के अन्य मंत्री भी छठ पूजा में शामिल हुए और सबको शुभकामनाएं दी। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ईस्ट बाबरपुर की सहयोग वाटिका पहुचे और छठ घाट पर सभी के साथ पूजा की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को छठ की शुभकामनाएं दीं। उधर, विधायक सोमनाथ भारती ने सेंट्रल पार्क, गौतम नगर में बने छठ घाट पर पूजा की। उन्होंने कहा कि हमने उत्तराखंड में टनल में फंसे 41 मजदूर साथियों की सकुशल घर वापसी के लिए प्रार्थना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+