Delhi: केजरीवाल कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, आतिशी बनी पावरफुल मंत्री, अब पोर्टफोलियो की संख्या हुई 10

Delhi: आतिशी मार्लेना पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भरोसा काफी मजबूत हो चुका है। तभी उन्हें केजरीवाल के बाद दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री बनाया गया है।

दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार के कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी मार्लेना को दिल्ली कैबिनेट में वित्त, योजना और राजस्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। ये तीनों विभाग पहले कैलाश गहलोत के पास थे।

वहीं, उपराज्यपाल ने भी सीएम केजरीवाल द्वारा भेजे गए फेरबदल प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब आतिशी दिल्ली सरकार में सीएम केजरीवाल के बाद दूसरी सबसे पावरफुल मंत्री बन गई हैं। आतिशी के पास वित्त मंत्रालय के अलावा ऊर्जा, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और पर्यटन जैसे महत्त्वपूर्ण विभाग हैं।

atishi marlena

अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद आतिशी के पास मौजूद पोर्टफोलियो की संख्या बढ़कर 10 हो जाएगी। आपको बता दें कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद मार्च में आतिशी को सौरभ भारद्वाज के साथ कैबिनेट में शामिल किया गया था। सिसोदिया को उत्पाद शुल्क नीति मामले में और जैन को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

आखिर आतिशी ही क्यों?

आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद आतिशी मार्लेना ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का जिम्मा उठाया है। इसी कड़ी के तहत आतिशी को कई बार प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बीजेपी को कटघरे में घेरते देखा गया है। इतना ही नहीं, आतिशी एक मात्र महिला नेत्री हैं, जो दिल्ली सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक शिक्षा मॉडल पर महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती आई हैं। इस योजना की पूरी प्लानिंग आतिशी मार्लेना की ही मानी जाती है। पार्टी आतिशी पर पूरा भरोसा जता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+