Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में बन सकती थी AAP की सरकार! इन 14 सीटों पर कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल?
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली में आम आदमी पाटी (AAP) के लिए कांग्रेस पार्टी हार की गुनहगार बनती दिख रही है। 70 में से 14 सीटें हैं, जहां कांग्रेस के उम्मीदवारों को जितने वोट मिले हैं, उससे कम वोटों के अंतर से बीजेपी के प्रत्याशी विधानसभा पहुंचते दिख रहे हैं। ऐसे में इंडिया बलॉक के लिए यह चर्चा का विषय होगा कि क्या दोनों दलों ने साथ चुनाव न लड़कर अपनी मिट्टी पलीद करवाई है।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर नतीजों में बीजेपी को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत मिली है। पार्टी इनमें से 48 सीटों पर जीती है। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों पर ही जीत सकी है। वहीं कांग्रेस के हाथों तीसरी बार भी शून्य बटे सन्नाटा हाथ लगा है।

Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली की 14 सीटों पर कांग्रेस ने AAP को हराया?
हम जिन 14 सीटों की बात कर रहे हैं, वह ऐसी सीटें हैं जहां आम आदमी पार्टी (आप) से बीजेपी की जीत का मार्जिन कांग्रेस प्रत्याशी को मिले वोट से कम है। या कांग्रेस को जितने वोट मिले हैं, उस सीट पर आप का प्रत्याशी उससे कम वोटों के अंतर से हार गया है। ये 14 सीटें निम्नलिखित हैं-
- 1) बादली- बीजेपी की जीत का मार्जिन 11,901 वोट, कांग्रेस को मिले 32,855 वोट
- 2) छतरपुर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 6,239 वोट, कांग्रेस को मिले 6,601 वोट
- 3) ग्रेटर कैलाश- बीजेपी की जीत का मार्जिन 3,188 वोट, कांग्रेस को मिले 6,711 वोट
- 4) जंगपुरा- बीजेपी की जीत का मार्जिन 675 वोट, कांग्रेस को मिले 7,350 वोट
- 5) मादीपुर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 10,899 वोट, कांग्रेस को मिले 17,958 वोट
- 6) मालवीय नगर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 2,131 वोट, कांग्रेस को मिले 6,770 वोट
- 7) मुस्तफाबाद- बीजेपी की जीत का मार्जिन 17,578 वोट, कांग्रेस को मिले 33,474 वोट
- 8) नांगलोई जाट- बीजेपी की जीत का मार्जिन 26,251 वोट, कांग्रेस को मिले 32,028 वोट
- 9) नई दिल्ली- बीजेपी की जीत का मार्जिन 4,089 वोट कांग्रेस को मिले 4,568 वोट
- 10) राजेंद्र नगर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 1,231 वोट, कांग्रेस को मिले 4,015 वोट
- 11) संगम विहार- बीजेपी की जीत का मार्जिन 344 वोट, कांग्रेस को मिले 15,863 वोट
- 12) त्रिलोकपुरी- बीजेपी की जीत का मार्जिन 392 वोट, कांग्रेस को मिले 6,147 वोट
- 13) मेहरौली- बीजेपी की जीत का मार्जिन 1,596 वोट, कांग्रेस को मिले 9,685 वोट
- 14) तिमारपुर- बीजेपी की जीत का मार्जिन 1,024 वोट, कांग्रेस को मिले 8,313 वोट
Delhi Election Result 2025: कांग्रेस पूरा जोर लगाकर भी मामूली वोट शेयर बढ़ाने में सफल रही
इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने शीला दीक्षित मॉडल की सरकार को थीम बनाकर चुनाव लड़ा था। पार्टी ने शुरू में काफी आक्रामक अभियान भी चलाया था। बाद में भी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जोरदार प्रचार करके हवा बनाने की कोशिश की। लेकिन, पार्टी शुरू से अंत तक ढुलमुल नजर आई।
इसका परिणाम ये हुआ कि वह पिछली बार के सबसे कम स्तर के वोट शेयर में थोड़ा सुधार करने में जरूर सफल रही, लेकिन लगातार तीसरी बार भी खाता खोलने में पूरी तरह से नाकाम रही। कांग्रेस को 2020 में करीब 4% वोट मिले थे और इस बार वह 6.34% वोट ले सकी है।
Delhi Chunav Parinam 2025: कांग्रेस और 'आप' मिलकर लड़ती तो बन सकती थी AAP की सरकार!
लेकिन, जिन सीटों पर भी उसके उम्मीदवार ने थोड़ी मजबूती दिखाई है,वहां आम आदमी पार्टी के हार का कारण बन गई है। क्योंकि, आम आदमी पार्टी को अगर 22 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस की वजह से उसे 14 सीटों का नुकसान नहीं होता तो वह जादुई आंकड़े को पार भी कर सकती थी।
दिल्ली चुनाव पर चुनाव आयोग (ECI) के ताजा अपडेट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications