Atishi Dance: आतिशी के डांस पर अनुराग ठाकुर का तंज, बताया क्यों थी इतनी खुश?
Atishi Dance: दिल्ली में बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में 48 सीटें जीतकर सत्ता में 27 साल बाद वापसी की है, जबकि आप को 22 सीटें ही मिल पाई है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी पर तीखा हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि आतिशी ने तब डांस किया जब उन्हें यह एहसास हुआ कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रची गई 'उनकी हार की साजिश' विफल हो गई है।
अनुराग ठाकुर यह टिप्पणी एक वायरल हुए वीडियो क्लिप के बाद आई, जिसमें कथित तौर पर आतिशी को कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत का जश्न मनाते हुए डांस करते हुए देखा गया। ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि इस वीडियो ने आप के शीर्ष नेतृत्व में गहरे मतभेदों को उजागर कर दिया है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में आप नेता आतिशी उन कुछ चुनिंदा नेताओं में शामिल थीं, जिन्होंने जीत दर्ज की, जबकि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई वरिष्ठ नेता चुनाव हार गए। जिसे लेकर लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की राजनीति को देखें - उन्होंने अन्ना हजारे के कंधों पर चढ़कर राजनीति में प्रवेश किया, फिर उन्हें पीछे छोड़ दिया और अपनी पार्टी बनाई। इसके बाद उन्होंने अपनी ही पार्टी के संस्थापक सदस्यों को दरकिनार कर दिया।"
केजरीवाल की हार और आतिशी की रणनीति
ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ केजरीवाल की टीम ने खुद साजिश रची, लेकिन इस बार उन्हें अपनी ही रणनीति का शिकार होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आतिशी का नाम चुनावी पोस्टर, बैनर और पूरे प्रचार अभियान से गायब कर दिया गया था और उन्हें उनके विधानसभा क्षेत्र में हराने का प्रयास किया गया। यही कारण था कि चुनाव जीतने के बाद आतिशी ने खुशी जाहिर की और वायरल हुए वीडियो में उनका डांस देखा गया।'
ये भी पढ़ें: Delhi Election Result: दिल्ली में AAP की हार के बाद कार्यकर्ताओं के साथ आतिशी ने किया जमकर डांस, देखें VIDEO
मोदी की गारंटी' और भाजपा की जीत
दिल्ली विधानसभा चुनावों के बारे में विस्तार से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, "दिल्ली में भाजपा की जीत का सबसे बड़ा कारण 'मोदी की गारंटी' थी। जनता इस गारंटी पर भरोसा कर रही थी कि भाजपा अपने वादों को पूरा करेगी।" उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली के लोग झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग आ चुके थे। अब यह 'दिल्ली में मोदी, देश में मोदी' का समय है और 'संकल्प' से 'सिद्धि' तक जाने का मार्ग खुल गया है। भाजपा को विकसित दिल्ली बनाने के लिए चुना गया है।"
ये भी पढ़ें: Delhi election Result 2025: 'चुनाव में गुंडागर्दी... खुलेआम पैसे बांटे गए', आतिशी का BJP पर गंभीर आरोप
ठाकुर ने आगे कहा, "हमने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करेंगे। यह 'मोदी की गारंटी' है।" इसके अलावा, उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने के अपने अनुभव को "अद्भुत" बताया।












Click it and Unblock the Notifications