'अगले 5 साल में दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन ठीक करवाऊंगा', दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल का एक और वादा

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से एक और वादा किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर वो फिर से सत्ता में आते हैं तो आने वाले पांच सालों में दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर ठीक करवाएंगे।

अरविंद केजरीवाल बोले, ''पिछले 10 साल में हमने दिल्ली में नए सीवर डलवाने के बहुत काम किए, कुछ इलाके बचे हैं। हमारा लक्ष्य अगले 5 साल में दिल्ली के सभी इलाकों की सीवर लाइन ठीक करना है।''

Delhi Chunav 2025

केजरीवाल बोले- 'मैं इंजीनियर हूं, काम करना जानता हूं, राजनीति नहीं'

अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी जनता को शुभकामनाएं दी हैं। केजरीवाल ने कहा है कि जो लोग आपका वोट पैसे या तोहफों से खरीदना चाहते हैं, उनसे सावधान रहें। बाबा साहेब ने हम सबको वोट की दिलाई है, हमें इसे कभी बेचना नहीं चाहिए। आपका वोट सिर्फ आपकी आवाज नहीं, बल्कि देश का भविष्य भी तय करता है। सही को चुनें, काम को चुनें।

एक पॉडकास्ट का वीडियो शेयर करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मैं हमेशा कहता हूं कि मैं इंजीनियर हूं और मुझे काम करना आता है, राजनीति नहीं आती। पहली बार किसी ने राजनीति छोड़कर सीधे दिल्ली की समस्याओं और उनके समाधान पर चर्चा की है। अगर आपके पास इन समस्याओं को दूर करने के बेहतर समाधान हो तो मुझे जरूर लिख भेजें।''

दिल्ली की यमुना की सफाई को लेकर क्या बोले केजरीवाल?

एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''यमुना को साफ करना मेरी जिम्मेदारी है। मेरे पास रोडमैप तैयार है। लेकिन भाजपा की नकारात्मक राजनीति के कारण इसे रोकना पड़ा। यह पाइपलाइन में है। यह होकर रहेगा। यह मेरे दिल के करीब है। अगर आपको पानी, बिजली और यमुना के लिए काम करवाना है तो मेरे पास आइए। यमुना का पानी साफ नहीं हुआ क्योंकि मेरे साथियों को जेल में डाल दिया गया। इससे मेरी टीम बिखर गई। अब हम इससे उबर पाए हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+