Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

AAP में दरार की खबरों के बीच केजरीवाल की कैबिनेट संग भगवंत मान से मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुआ मंथन?

Arvind Kejriwal: दिल्ली के कपूरथला हाउस में मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके मंत्रियों और पार्टी के विधायकों-सांसदों के साथ बैठक की। इस बैठक में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल रहे।

यह बैठक ऐसे समय में हुई जब पंजाब में AAP के भीतर असंतोष की खबरें आ रही थीं। बैठक के बाद भगवंत मान ने कहा कि यह एक रणनीतिक चर्चा थी, जिसमें दिल्ली चुनाव नतीजों का विश्लेषण किया गया और पंजाब में विकास कार्यों को और आगे बढ़ाने पर बातचीत हुई।

Arvind Kejriwal Delhi Chunav

'दिल्ली चुनाव के अनुभव को पंजाब में लागू करेंगे'

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भगवंत मान ने कहा, "AAP की पंजाब इकाई ने दिल्ली चुनाव में कड़ी मेहनत की थी, इसके लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सभी नेताओं का धन्यवाद किया। पंजाब में हमारी सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में बेहतरीन काम कर रही है। हमें इन कामों की गति को और तेज करना होगा।"
ये भी पढ़ें: Delhi New CM: 27 साल बाद BJP महिला MLA को क्यों बना सकती है दिल्ली की मुख्यमंत्री, 4 नामों में सबसे आगे कौन?

उन्होंने आगे कहा,"दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने 10 सालों में जितना काम किया, उतना पिछले 75 सालों में नहीं हुआ। हम दिल्ली के अनुभव से सीखकर पंजाब को एक मॉडल स्टेट बनाएंगे, जिसे पूरा देश देखेगा।"

क्या AAP के विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं?

बैठक के बीच विपक्षी दलों ने दावा किया कि AAP के कई विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पार्टी के 30 विधायक उनसे संपर्क में हैं। इस पर भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा, "वह तीन साल से यही दावा कर रहे हैं। उन्हें ऐसे दावे करने दीजिए, लेकिन पहले उन्हें दिल्ली में कांग्रेस के बचे हुए विधायकों की संख्या गिननी चाहिए।"

AAP नेता गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी बाजवा के बयान को खारिज करते हुए कहा कि बाजवा खुद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

क्या केजरीवाल पंजाब के सीएम बनेंगे?

बैठक के बीच यह अटकलें भी तेज हो गईं कि अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब की राजनीति में सीधा दखल देना चाहते हैं और भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा सकता है। बीजेपी ने दावा किया कि केजरीवाल अब पंजाब की कमान अपने हाथ में लेना चाहते हैं।

इस पर आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने जवाब दिया, "यह सब मनगढ़ंत कहानियां हैं। केजरीवाल ने हमें पंजाब में काम करने की जिम्मेदारी सौंपी है और हम उस पर पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।"

बीजेपी ने AAP पर साधा निशाना

बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने AAP की बैठक को लेकर कहा,"दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के अहंकार को खत्म कर दिया है। वह पंजाब सरकार को रिमोट कंट्रोल से चला रहे थे। अब पंजाब के विधायक और सीएम खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।"

AAP नेताओं का पलटवार

AAP विधायक नरिंदर कौर भराण ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा,"अगर कांग्रेस का दावा सही है, तो उनके संपर्क में आए विधायकों को सामने लाया जाए। कांग्रेस खुद दिल्ली में खाता खोलने में नाकाम रही है और अब इस तरह की झूठी बातें फैला रही है।"

क्या रहा बैठक का एजेंडा?

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दिल्ली चुनाव परिणामों पर चर्चा हुई और यह रणनीति बनाई गई कि 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कैसे तैयारी करनी है। बैठक से साफ है कि AAP नेतृत्व दिल्ली चुनाव में हार के बाद पंजाब में अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में पार्टी के भीतर उठ रहे असंतोष की खबरों पर क्या असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद AAP में तनाव, केजरीवाल करेंगे पंजाब के CM से मुलाकात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+