Delhi Chunav 2025: क्या नई दिल्ली में इस बार सबसे मुश्किल चुनाव में फंस चुके हैं अरविंद केजरीवाल?
Delhi Chunav 2025: नई दिल्ली सीट अब मुख्यमंत्री की सीट बन चुकी है। ढाई दशकों से ज्यादा का इतिहास है कि दिल्ली का सीएम वही बनता है, जो इस सीट से चुनाव जीतता है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल लगातार चौथी बार नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के वोटरों का आशीर्वाद मांग रहे हैं। लेकिन, सवाल है कि क्या यह उनके लिए पहले के तीनों चुनावों से मुश्किल चुनाव होने जा रहा है।
नई दिल्ली सीट पर इस बार एक दिलचस्प लड़ाई लड़ी जा रही है। एक पूर्व मुख्यमंत्री, लेकिन सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा को दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों से चुनौती मिल रही है। बीजेपी से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। केजरीवाल अपने पहले ही चुनाव में यहां पर दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री और दिल्ली में कांग्रेस की सबसे बड़ी चेहरा रहीं शीला दीक्षित को हराकर यहां तक पहुंचे हैं।

Delhi Chunav 2025: नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल की लोकप्रियता में लग चुकी है सेंध?
अगर हम दिल्ली के पिछले तीनों चुनावों में मतदान के ट्रेंड का विश्लेषण करें तो लगता है कि निश्चित रूप से केजरीवाल की लोकप्रियता 2015 में जिस तरह से शीर्ष पर पहुंची थी, उसकी रफ्तार 2020 में थमती नजर आई थी। हम यहां पर तीनों चुनावों के संबंधित आंकड़े रख रहे हैं-
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013: कुल वोटर 1,24,107
- केजरीवाल (AAP) को मिले: 44,269 वोट, कांग्रेस की शीला दीक्षित को 25,864 वोट से हराया
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015: कुल वोटर 1,37,924
- केजरीवाल को मिले 57,213 वोट, बीजेपी की नूपुर शर्मा को 31,583 वोट से हराया
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: कुल वोटर 1,46,122
- केजरीवाल को मिले 46,758 वोट, बीजेपी के सुनील कुमार यादव को 21,697 वोट से हराया
Delhi Chunav 2025: 2025 के चुनाव में मिल सकती है कड़ी चुनौती
इस तरह से 2020 में कुल मतदाताओं की तादाद सबसे ज्यादा रहने के बावजूद केजरीवाल को मिले वोटों की संख्या में 2015 के मुकाबले काफी कमी आ गई। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर कुल 1,09,022 वोटर रह गए हैं।
ऐसे में अगर केजरीवाल की लोकप्रियता में और गिरावट हुई तो उनकी चुनौती बढ़ सकती है। बता दें कि वह बीजेपी पर मतदाताओं के नाम कटवाने के आरोप भी लगा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर मतदाताओं से बातचीत के आधार पर एक रिपोर्ट दी है। उसमें भी यही बात सामने आई है कि केजरीवाल आज भी वोटरों की पसंद तो बने हुए हैं, लेकिन मतदाताओं के मन में उनको और उनकी आम आदमी पार्टी की सरकार को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े हो चुके हैं। अलबत्ता कुछ लोग आज भी उनको समर्थन देने के लिए तैयार हैं,लेकिन एक तबका रेड सिंग्नल भी दे रहा है।
Delhi Chunav 2025: नई दिल्ली में मतदाताओं के एक तबके पर आज भी केजरीवाल का कायम है प्रभाव
नई दिल्ली सीट पर भारत की सत्ता का केंद्र होने की वजह से हाई-प्रोफाइल लोग भी मतदाताओं के रूप में हैं तो झुग्गी-झुग्गी वाले वोटरों की भी बड़ी तादाद है। आप का मुख्य जलवा हमेशा से झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों में ज्यादा रहा है। ऐसे में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद वहां इसको लेकर कितना नजरिया बदला है, यह अंतिम परिणाम के समय असल भूमिका निभा सकता है।
बीजेपी इस बार इलाके में पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। पार्टी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर आप के खिलाफ 'आपदा' और 'शीशमहल' जैसे अभियान चला रखे हैं। लेकिन, वाल्मीकि सदन की निवासी शशि कुमारी कहती हैं,'ये मुकदमे केजरीवाल की छवि खराब करने के लिए किए गए हैं, क्योंकि वह मेरे जैसी गरीब के लिए काम कर रहे हैं, मुफ्त पानी, बिजली, महिलाओं को बस में किराया नहीं देना पड़ता, मेडिकल सुविधाएं दे रहे हैं।'यह वही दलित बस्ती है, जहां आप ने 2013 में अपना चुनाव निशान 'झाड़ू' लॉन्च किया था।
32 वर्षीय शशि को भी यह लगता है कि बीजेपी सत्ता में आती है तो आप सरकार की योजनाएं बंद कर देगी। वह कहती हैं,'फायदा मिलता रहे, इसके लिए जरूरी है कि केजरीवाल मुख्यमंत्री रहें।'
केजरीवाल पर बीजेपी के 'शीशमहल' वाले आरोपों पर एक वोटर कहता है, 'सत्ता में आने वाले सभी दलों के नेता ऐसा या इससे भी ज्यादा आलीशान जीवन जीते हैं....अगर केजरीवाल हारते हैं तो यह ये सब अपने साथ नहीं ले जाएंगे। जो भी सीएम बनेगा वैसे ही मजा करेगा।'
Delhi Chunav 2025: केजरीवाल और आप सरकार में उठाए जा रहे हैं सवाल
प्रधानमंत्री निवास 7 लोक कल्याण मार्ग भी इसी सीट के अंदर आता है। देश के इस सबसे प्रभावशाली पते से कुछ ही सौ मीटर दूरी पर बीआर कैंप में रहने वाले सफाई कर्मी 46 वर्षीय सोनी कहते हैं, 'यहां जो बच्चा पैदा हो रहे हैं, वो बिल्कुल बर्बाद हैं।'उनके मुताबिक उन्हें न तो मुफ्त बिजली मिलती है और न ही अच्छे स्कूल हैं। उनका कहना है,'यहां सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार है...यहां कोई शिक्षित नहीं है।'उनका कहना है यहां केजरीवाल 'मुश्किल से कभी आते हैं।'
कुछ लोगों का बिजली का बहुत ही बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। लेकिन, उनमें से कुछ को लगता है कि यह कर्मचारियों की गलती की वजह से हो सकता है। लेकिन, बीआर कैंप में ही रहने वाले शौचालय के सफाई कर्मी 59 साल के राजेश कहते हैं कि उन्हें जो पानी मिलता है,'नहाने लायक भी नहीं है, पीने लायक तो छोड़ दीजिए।'
इन इलाकों में एक जमीनी बदलाव भी नजर आ रहा है, चाहे वह सामने से बहुत ज्यादा नजर नहीं आ रहा है। इसी महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जेजे कॉलोनी निवासियों को फ्लैट की चाबियां दी हैं। इसको लेकर एक स्थानीय कहते हैं, 'हमारे इलाके में भी एक सर्वे हो चुका है। पक्का फ्लैट की उम्मीद में लोग निश्चित रूप से बीजेपी को वोट देंगे।...हर कोई आगे बढ़ना चाहता है।'
Delhi Chunav 2025: राष्ट्रीय राजनीति से भी प्रभावित दिख रहे हैं वोटर
करीब 6 किलोमीटर दूर कालीबाड़ी इलाके के जेजे कॉलोनी में लोग मुश्किल से जीवन गुजारने को मजबूर हैं। लेकिन, यहां रहने वाले दीप नारायण जाटव कहते हैं, 'मुझे कैसे पता चलेगा कि केजरीवाल भ्रष्ट हैं, जैसा कि वे कहते हैं? हम बीजेपी पर क्यों भरोसा करें?'वह संसद में अमित शाह के बीआर अंबेडकर पर भाषण को लेकर भी नाराज दिखते हैं।
लेकिन, जेजे कॉलोनी के अंदर एक छोटी सी ग्रोसरी की दुकान चलाने वाले देवेंद्र यादव समय से आगे सोचने वालों में से हैं। वह चुनावी रेवड़ियों को लेकर सवाल उठाते हैं। वे कहते हैं, 'जनता को पता है कि यह सब हमारे टैक्स के पैसों से होता है।' 'बीजेपी भी यही रेवड़ी सत्ता में आने के बाद दे सकती है।'
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications