गृहमंत्री ने बिना जांच के ही हमें दोषी करार दे दिया: आप
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर कथित तौर पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश और आम आदमी पार्टी के नेताओं में मारपीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान को लेकर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी नेता दिलीप पांडे ने कहा कि गृहमंत्री ने बिना किसी जांच के ही आम आदमी पार्टी के लोगों को दोषी करार दे दिया जबकि उन्हें किसी नतीजे पर पहुंचने के पहले जांच करानी चाहिए थी। राजनाथ सिंह के दिल्ली में अफसरों के साथ खराब बर्ताव की बात कहने पर पांडे ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि गृहमंत्री किसी का पक्ष नहीं लेंगे वो मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और जांच के बाद ही दोषी का पता चलेगा। आप नेता आशीष खेतान ने कहा है कि पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद है, पार्टी के नेता ने कहीं कोई बदतमीजी नहीं की है।

आप नेताओं की ओर से कहा गया है कि CCTV फुटेज में आप साफ़ देख सकते है की हमारा एक विधायक CS से हाथ जोड़कर कह रहा है की वापस मीटिंग में आ जाइये। हमारे मंत्री इमरान ने जब HM से मिलने का समय मांगा तो उन्होंने कहा की हम आपको 23 फरवरी का मिलने का समय देते है, इतना भेदभाव क्यों हमारे साथ हो रहा है। अगर कोई अफसर ये कह दे की मेरी जवाबदेही LG के प्रति ये बहुत गलत है, CCTV फुटेज में भी साफ दिख रहा है की CM के घर पर कोई मारपीट नहीं हुई है, ये कह देना गलत है की मारपीट की गयी है। दिल्ली की जनता को राशन ना मिलने की शिकायत पर ही कल रात को इमरजेंसी बैठक बुलाई गयी थी, हम जनता को परेशानी हो ऐसा नहीं चाहते है, हम अफसरों की जवाबदेही तय करते है इसलिए इन्हें दिक्कत हो रही है। जिनको मीडिया DANICs के अफसर बता रही है उनकी भी जाँच होनी चाहिए की वो कौन है! जो मारो-मारो की आवाज है उसे ही मीडिया को चलाकर जनता को दिखाना चाहिए। रात को जो घटना हुई उसमें 2 पक्ष है, एक तरफ CS है तो दूसरी तरफ जनता के प्रतिनिधि, इस मामले की भी निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए, हमे धमकियाँ मिल रही है की सरकार नहीं चलने दी जाएगी। लेकिन जनता के पैसे से घर चलाने वाले लोग दिल्ली की जनता के बारे में क्यों नहीं सोचते है?
दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ कथित मारपीट की घटना के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना पर कहा है कि वो इस घटना से दुखी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि गृह मंत्रालय ने एलजी से घटना की रिपोर्ट मांगी है। मामले में इंसाफ किया जाएगा, आईएएस डैनिक्स एंड सबऑर्डिनेट सर्विसेज के प्रतिनिधि मंडल से मेरी मुलाकात हुई है और उन्होंने मुझे इस पूरी घटना की जानकारी दी है। सिंह ने कहा कि मैं इस घटना से बहुत दुखी हूं, जिस तरह से घटना में दिल्ली के मुख्य सचिव के साथ बुरे बर्ताव की बात सामने आ रही है वह दुखी करने वाली है। प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मान के साथ काम करने देना चाहिए, उन्हे बिना किसी डर के काम करने देना चाहिए। राजनाथ सिंह ने मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना के बाद आईएएस असोसिएशन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की थी।
आम आदमी पार्टी के दो विधायकों पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से बदसलूकी और मारपीट के आरोप लगाने के बाद दिल्ली प्रशासनिक अधीनस्थ सेवा संघ हड़ताल पर चला गया है। अफसरों की मांग है कि मामले में जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वो काम पर नहीं लौटेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ऑफिस ने ऐसी किसी भी घटना से साफ इनकार किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आप विधायकों के साथ बदसलूकी की, विधायकों की तरफ से कोई बदसलूकी नहीं की गई। अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार ने कहा है कि चीफ सेक्रेटरी की तरफ से ही हाथापाई हुई। उन्होंने कहा कि अफसरों ने दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आशीष खेतान के साथ मारपीट हुई।












Click it and Unblock the Notifications