Delhi में नए साल से पहले कोहरे का तांडव, 128 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, घर से निकलने से पहले चेक कर लें अपडेट
Delhi Cancelled Flights: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का तांडव शुरू हो गया है। इस वजह से सोमवार को देश की रफ्तार थम सी गई। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में दृश्यता शून्य के करीब पहुंच जाने से हवाई और रेल यातायात बुरी तरह चरमरा गया है। सबसे गंभीर स्थिति दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखी गई।
IGI एअरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम होने के कारण 128 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं और कई विमानों का मार्ग बदलना पड़ा। कोहरे की इस सफेद चादर ने न केवल उड़ानों को प्रभावित किया है, बल्कि लंबी दूरी की दर्जनों ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। इस वजह से हजारों यात्री स्टेशनों और टर्मिनलों पर फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि नए साल के स्वागत के साथ ही बारिश और ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर 'ब्लैकआउट' जैसे हालात
घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर मात्र 125 मीटर रह गई। इस खराब मौसम का असर उड़ानों के संचालन पर सीधे तौर पर पड़ा:
- कुल रद्द उड़ानें: कुल 128 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें 64 प्रस्थान और 64 आगमन वाली फ्लाइट्स शामिल थीं।
- डायवर्जन और लेट फ्लाइट्स: कम दृश्यता के कारण 8 उड़ानों को दूसरे नजदीकी शहरों की ओर डायवर्ट करना पड़ा, जबकि 30 से अधिक फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी।
- CAT III सिस्टम: एयरपोर्ट प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन वर्तमान में 'CAT III' (उन्नत लैंडिंग सिस्टम) के तहत किए जा रहे हैं, फिर भी सुरक्षा कारणों से कई उड़ानों को रोकना पड़ा।
ये भी पढ़ें: Delhi NCR Flight Update: फ्लाइट्स को लेकर बड़ा अलर्ट, 200 से ज्यादा उड़ानें लेट, कब तक रहेगा ये हाल?
जम्मू और कोलकाता समेत अन्य शहरों में भी असर
कोहरे का यह संकट केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने अन्य शहरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है:
जम्मू: यहां लगातार घना कोहरा बना हुआ है, जिससे कई उड़ानें रद्द या लेट हुई हैं।
कोलकाता: स्पाइसजेट ने खराब मौसम और कम दृश्यता को देखते हुए यात्रियों को पहले से अपनी फ्लाइट स्थिति चेक करने की सलाह दी है।
DGCA की घोषणा: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी 2026 तक की अवधि को 'फॉग सीजन' घोषित किया है। इसका अर्थ है कि आने वाले दो महीनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है।
पटरियों पर थमी ट्रेनों की रफ्तार
हवाई सफर के साथ-साथ रेलवे का टाइमटेबल भी पूरी तरह बिगड़ गया है। कोहरे के कारण लोको पायलटों को ट्रेनों की गति कम करनी पड़ी, जिससे ये प्रमुख ट्रेनें देरी से चल रही हैं:
- महाबोधि सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- विक्रमशिला एक्सप्रेस
- अरुणाचल एक्सप्रेस
- लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुपरफास्ट
- मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस
- कटरा-कोटा वीकली एक्सप्रेस
मौसम विभाग का 'ऑरेंज अलर्ट', बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम तापमान 7°C रहने की संभावना है।
31 दिसंबर की शाम से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाने शुरू हो जाएंगे। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 1 जनवरी 2026 को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी यात्रा पर निकलने से पहले एयरलाइंस और रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों या मोबाइल ऐप्स के जरिए स्टेटस जरूर चेक कर लें।
ये भी पढ़ें: Mumbai local train: खुशखबरी, लोकल ट्रेनों में भीड़भाड़ होगी कम, वेस्टर्न और सेंट्रल रेलवे की जानें योजना
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications