Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi NCR Flight Update: फ्लाइट्स को लेकर बड़ा अलर्ट, 200 से ज्यादा उड़ानें लेट, कब तक रहेगा ये हाल?

Delhi NCR Flight Update: दिल्ली और एनसीआर में सर्दियों की एक और सुबह लोगों के लिए मुश्किलें लेकर आई। सूरज निकलने से पहले ही शहर घने कोहरे और स्मॉग की मोटी परत में छिपा नजर आया। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखीं, आंखों के सामने सब कुछ धुंधला हो गया और ठंडी हवा के साथ सांस लेना भी भारी महसूस हुआ।

हालात इतने बिगड़े कि कहीं-कहीं दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। आसमान से जमीन तक फैली इस धुंध ने न सिर्फ आम लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया, बल्कि हवाई सफर करने वालों की चिंता भी बढ़ा दी। कई उड़ानों का संचालन खराब विजिबिलिटी की वजह से प्रभावित हुआ है।

Delhi NCR Flight Update

IGI एयरपोर्ट पर बेहद कम दृश्यता

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह के समय दृश्यता तेजी से गिर गई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8 बजे एयरपोर्ट पर सामान्य दृश्यता सिर्फ 50 मीटर दर्ज की गई। इसके चलते विमानों के संचालन पर असर पड़ा।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, 3 राज्यों में बरसेंगे बादल, बढ़ेगी गलन, IMD ने जारी किया Alert

200 से ज्यादा उड़ानें लेट

घने कोहरे की वजह से अब तक 200 से अधिक उड़ानें देर से रवाना हुईं। जबकि कम से कम 10 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। हवाई अड्डे पर यात्रियों को लंबे इंतजार का सामना करना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार अगर कोहरा ऐसे ही बना रहा तो उड़ानों पर असर जारी रह सकता है।

हवा की हालत और बिगड़ी

दिल्ली की हवा लगातार जहरीली होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8 बजे AQI 414 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। हल्के कोहरे और स्मॉग के साथ मिलकर हवा की गुणवत्ता और खराब हो गई।

अगले कुछ दिन राहत के नहीं

पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की स्थिति में ज्यादा सुधार के संकेत नहीं हैं। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक क्रिसमस तक दिल्ली की हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी रह सकती है। 25 दिसंबर के बाद भी AQI बहुत खराब से गंभीर स्तर के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बना रहेगा। 24 और 25 दिसंबर को हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि इसके बाद सुबह के समय मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। आसमान अगले 24 घंटे आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, फिर कुछ दिनों तक साफ रह सकता है।

उत्तर भारत में कोहरे का कहर

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी कोहरे की चेतावनी दी गई है।

कोहरे और प्रदूषण के बीच तापमान में हल्का बदलाव देखा गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हुआ।

यात्रा पर लगातार असर

उत्तर भारत में कोहरे की वजह से यात्रा व्यवस्था पहले से ही प्रभावित है। इससे पहले रविवार को भी सैकड़ों उड़ानें देर से चली थीं और कई रद्द करनी पड़ी थीं। अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने के बाद हवाएं तेज होंगी, जिससे कोहरे की तीव्रता में कमी आने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Delhi AQI Today: दमघोंटू मंडे! AQI का स्तर हुआ और भी हाई, कैंसिल हुईं 120 से ज्यादा फ्लाइट्स

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+