Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rekha Gupta Delhi Plan: CM रेखा गुप्ता का क्या दिल्ली के लिए प्लान? 100 दिनों में 5 बड़े मुद्दे

Rekha Gupta Delhi Plan: रेखा गुप्ता सीएम बनते ही दिल्ला की जनता का दिल जीतने की तैयारी में लग गई हैं इसके लिए उन्होंने 100 डे 5 प्लान का लक्ष्य सेट कर लिया है। रेखा गुप्ता अपने सीएम कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर पांच मुख्य मुद्दों से निपटने की योजना बना रही हैं, ताकि दिल्ली की उस जनता का भरोसा जीता जा सके जिसने भाजपा पर अपना भरोसा जताया है।

इस योजना को लेकर कैबिनेट की पहली बैठक में चर्चा होने की भी संभावना है। CNN न्यूज-18 के मुताबिक, रेखा गुप्ता के 5 मुख्य एजेंडे होंगे जिसपर प्लान के मुताबिक काम किया जाएगा।

rekha gupta

'रेखा' सरकार के 100 दिन (100 days of Rekha Gupta government)

रेखा गुप्ता ने आज ही,20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ली है। खबरों की मानें तो,आज के शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजापा सरकार के नई कैबिनेट की पहली बैठक में भी इन मुद्दों पर चर्चा होने सकती है। सीएनएन-न्यूज18 के अनुसार, बीजेपी पार्टी सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की जनता ने BJP पर काफी भरोसा जताया है और उसे 70 में से 48 सीटों पर जीत दिलाकर 27 साल बाद देश की राजधानी में भाजपा सरकार का जनादेश दिया है।

एक पार्टी नेता ने सीएनएन-न्यूज18 से बात करते हुए बताया कि, "नई सीएम और उनकी टीम को बेहतर साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि लोगों को पिछले सरकार और हमारी सरकार चलाने के तरीके में एक अंतर दिखाई दे। चुनाव प्रचार के दौरान यही प्रधानमंत्री का मंत्र और वादा भी रहा है। नई टीम एक मिशन के तौर पर काम करेगी ताकि लोगों को एक बेहतर बदलाव का अनुभव हो सके।"

इन पांच प्रमुख मुद्दों से निपटने की तैयारी पूरी

  • राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत चिकित्सा बीमा योजना का क्रियान्वयन
  • यमुना नदी की सफाई
  • मानसून से पहले सड़कों और सीवरों की सफाई
  • शहर को कचड़े से मुक्ति के लिए बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान और
  • सड़कों की मरम्मत

बता दें कि दिल्ली विधानसभा में बीजेपी ने प्रचार के दौरान इन मुद्दों पर दिल्ली वासियों से वादा भी किया था।

CAG रिपोर्ट की पेशी

बता दें कि भाजपा ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान ये वादा किया था कि नई दिल्ली विधानसभा के पहले सत्र में लंबित CAG रिपोर्ट को देश के सामने पेश किया जाएगा। सीएनएन-न्यूज18 को पार्टी के सूत्रों ने को बताया कि इससे पिछली सरकार और उसके मंत्रियों पर भी दबाव बढ़ेगा।

भव्य शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता पर वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी ने रामलीला मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया था जिसने रेखा गुप्ता ने सीएम पद की शपथ ली। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेट कई बड़े नेता और फिल्मी सितारे मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Rekha Gupta Kaha Rahengi: दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता कहां रहेंगी? शपथ से पहले का ऐलान- शीशमहल में नहीं रहूंगी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+