'2014 के बाद बना ब्रह्मांड', बजट सत्र में केजरीवाल का मोदी सरकार पर तंज
Delhi Budget Session: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में बोलते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी सरकार को बिना पढ़ा हुआ कहा। उन्होंने दावा किया की बीजेपी शासित राज्यों से अच्छा काम करके दिखाया है।

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सोमवार को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। सदन में केजरीवाल ने दिल्ली विकास कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। उन्होंने बीजेपी सरकार को 'अशिक्षित' बताया। साथ ही कहा कि भाजपा शासित राज्यों से आप की सरकार विकास कार्यों में आगे है।
8 साल में दिल्ली मॉडल पेश किया: केजरीवाल
सोमवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान बोलते हए केजरीवाल ने कहा कि पिछले 8 साल में दिल्ली में हर क्षेत्र में काम हुआ है, पिछले 65 साल में जितने काम हुए थे, 8 साल में हमने उससे दोगुने काम करके दिखाए हैं। दिल्ली देश में सबसे बेहतर रहने लायक शहर बनता जा रहा है। दिल्ली मॉडल ने देश को एक उम्मीद दी है।
'सृष्टि की रचना ही 2014 के बाद हुई'
बीजेपी का मजाक उड़ाते हुए केजरीवाल ने कहा कि 'प्रभु सब आपकी ही कृपा है।' उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सृष्टि की रचना ही 2014 के बाद हुई है। दरअसल, विधानसभा में केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली मॉडल के तहत आम आदमी की सरकार ने मुफ्त अच्छी शिक्षा-इलाज, मुफ्त बिजली-पानी और महंगाई से निजात दिलाने का मॉडल पेश किया है। केजरीवाल के भाषण के बीच बीजेपी विधायकों के मेट्रो सिस्टम के विकास में केंद्र की भूमिका का जिक्र करने पर सीएम ने कहा, "यह चांद, ये तारे, यह आकाश, यह धरती, सब कुछ आपका है... यह दुनिया 2014 में ही बनी थी।"
Delhi में पढ़ी-लिखी Govt है
— AAP (@AamAadmiParty) March 27, 2023
केंद्र में एक अनपढ़ सरकार है जिसका नारा है-
घर-घर नाली घर-घर गैस
जिसकी लाठी उसकी भैंस
बनेगा पकौड़ा बनेगी चाय
स्कूल-अस्पताल भाड़ में जाए
आम आदमी से मन की बात
अपने भाई से धन की बात
वाह रे शासन तेरा खेल
ईमानदार को हो गई जेल
-CM @ArvindKejriwal pic.twitter.com/8ACDynryh4
इसके बाद उन्होंने वायरल मैसेज को पढ़कर सुनाते हुए केंद्र सरकार को 'अशिक्षित सरकार' करार दे दिया। केजरीवाल ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि नेतृत्व का पढ़ा लिखा होना जरूरी है। सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में पिछले 65 सालों में जितना काम हुआ, उसे आप की सरकार ने आठ साल में दोगुना कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications