मनीष सिसोदिया बोले- 2047 तक सिंगापुर के प्रति व्यक्ति आय के बराबर दिल्लीवासियों की इनकम का टारगेट
2047 तक सिंगापुर के प्रति व्यक्ति आय के बराबर करने का टारगेट
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने आज वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए देशभक्ति पर आधारित 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने देश का 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला किया है और 12 मार्च से शुरू होने वाले 75 हफ्तों के कार्यक्रम आयोजित करेगी।
Recommended Video

वहीं इस दौरान वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्लीवासियों के जीवन स्तर और उनकी प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि साल 2047 तक दिल्ली के नागरिक की प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर में बैठे नागरिक के प्रति व्यक्ति आय के बराबर हो जाए।
उन्होंने कहा कि 2047 तक दिल्ली की आबादी करीब 3 करोड़ 28 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। 2047 में इतनी बड़ी आबादी के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर चाहिए होगा उसकी नींव हम इस बजट में रखने जा रहे हैं। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि मैं 2021-22 के लिए 69,000 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित कर रहा हूं। ये 2014-15 में 30,940 करोड़ रुपये की बजट राशि से दोगुने से ज्यादा है। दिल्ली सरकार का प्रति व्यय 2015-16 के 19,218 रुपये से बढ़कर इस साल 33,173 रुपये होने की उम्मीद है।
साथ ही उन्होंने बताया कि मैं 2021-22 के लिए दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 9,934 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान करता हूं जो कुल बजट का 14% है। दिल्ली सरकार ने निर्णय लिया है कि दिल्ली के लोगों को सरकारी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications