दिल्ली: बजट पेश करने के बाद बोले कैलाश गहलोत- किसी राज्य के पास इतनी व्यापक योजना नहीं, हमारा बजट ऐतिहासिक

Delhi Budget 2023: दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि 26 फ्लाईओवर परियोजनाओं में से 10 निर्माणाधीन चरण में हैं जबकि 11 की योजनाओं को मंजूरी के लिए यूटीटीपीईसी को भेजा गया है।

Kailash Gehlot

Delhi Budget 2023: के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने आज वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दिल्ली विधानसभा में 78,800 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। यह पहली बार था जब गहलोत ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे के बाद वित्त विभाग का कार्यभार संभालने के बाद बजट पेश किया। बजट पेश करने के बाद अब कैलाश गहलोत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के बजट को ऐतिहासिक बताया।

किसी राज्य के पास दिल्ली जैसी व्यापक योजना नहीं: कैलाश गहलोत
दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक दिल्ली के लिए इतनी व्यापक योजना कभी रही होगी। कैलाश गहलोत ने कहा कि किसी राज्य के पास इतनी व्यापक योजना नहीं है जहां बड़े से लेकर छोटे पहलुओं पर काम किया गया हो।

जहां भी जरूरत होगी वहां हम महिलाओं के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोलेंग
कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने कहा कि महिलाओं के लिए मोहल्ला क्लीनिक एक अच्छी अवधारणा है और हम इसे आगे बढ़ाएंगे। दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करने के बाद कहा कि मेट्रो स्टेशनों पर ही नहीं, जहां भी जरूरत होगी, हम महिलाओं के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोलेंगे।

दिल्ली के इतिहास में पहली बार मोहल्ला बस
दिल्ली के इतिहास में पहली बार मोहल्ला बस (Mohalla Bus) भी आ रही है। फर्स्ट-मील और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा छोटी बसें खरीदी और तैनात की जाएंगी।

गहलोत ने इस तथ्य पर भी अफसोस जताया कि भारी योगदान के बावजूद केंद्र दिल्ली को केंद्रीय करों में अपने हिस्से के रूप में सिर्फ 325 ​​करोड़ रुपये आवंटित कर रहा है। आगे बताते हुए, उन्होंने कहा कि स्वच्छ यमुना के लिए छह सूत्री कार्य योजना और कचरे के तीनों पहाड़ों को हटाना दिल्ली सरकार के बजट के फोकस क्षेत्रों में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+