Oneindia Exclusive Delhi Bomb Blast: '200M दूर तक आई धमाके की गूंज, लाशों के ढेर, चारों तरफ खून ही खून'
Oneindia Exclusive Delhi Bomb Blast: शाम की हलचल भरी चांदनी चौक की गलियों में अचानक एक धमाका हुआ जो दिल दहला देने वाला था। बिहार चुनाव के दूसरे चरण (11 नवंबर) की पूर्व संध्या पर दिल्ली के लाल किले मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पार्किंग एरिया में खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके की तीव्रता इतनी भयानक थी कि आसपास की तीन अन्य कारें भी आग के गोले बन गईं। आग की लपटें 20-25 फीट ऊंची उठीं, परखचे 50 मीटर दूर बिखर गए, और चांदनी चौक के बाजारों में शीशे चटकने की कड़कड़ाहट गूंज उठी।
इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है, जबकि 24 घायल बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि मौतों की संख्या बढ़ सकती है। चश्मदीदों की आंखों में आंसू हैं, डॉक्टरों की आवाज कांप रही है। OneIndia के कैमरे ने ग्राउंड रिपोर्ट में इस दर्दनाक को कैद किया। जहां एक तरफ भागते लोग, दहशत और कुछ उठ रहे सवाल थे! आइए, मौके की आंखों-देखी से लेकर जांच तक की पूरी तस्वीर देखें...

Delhi Bomb Blast Ground Report: 'धुंधला हो गया सब, लगा कयामत आ गई'- कांपता हुआ चश्मदीद
OneIndia की टीम जब मौके पर पहुंची, तो सीन दिल दहला देने वाला था। पार्किंग एरिया में चारों तरफ कालिख लगी कारों के अवशेष बिखरे पड़े थे। हवा में धुंए की चादर थी, और सड़क पर खून के धब्बे-जैसे कोई खौफनाक सपना हो। एक चश्मदीद युवक, जो 200 मीटर दूर से भागकर लाल किले के पास पहुंचा। उसकी आंखों में धमाके का खौफ साफ नजर आ रहा था। युवक ने कांपती हुए आवाज में बताया कि मैं 200 मीटर की दूरी पर था जब ब्लास्ट हुआ। धमाके की गूंज ने मानों कान फाड़ दिए हों। भागते हुए लाल किले के पास पहुंचा, तो सड़क पर लाशों का ढेर था। चारों तरफ खून ही खून। तीन-चार गाड़ियां जल रही थीं, कुछ दोपहिया वाहन भी पलटे पड़े थे। धुंधला हो गया सब-लगा कयामत आ गई है। बच्चे रो रहे थे, मांएं चीख रही थीं। मैंने कभी इतना खौफनाक मंजर नहीं देखा।
एक अन्य दुकानदार, जो पास की दुकान पर सामान बेच रहे थे, ने भावुक होकर कहा,'विस्फोट के कारण मैं तीन बार गिरा। ऐसा लगा हम सब मर जाएंगे। एक अन्य युवक ने बताया कि सड़क पर बॉडी पार्ट्स बिखरे पड़े थे-फेफड़े, हाथ के टुकड़े। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह क्या हो गया हमारे शहर को?
LNJP हॉस्पिटाल का दर्दनाक माहौल: 'लाशों के टुकड़े आए, 10 से ज्यादा मौत'-डॉक्टरों की कांपती आवाज
OneIndia Hindi की टीम LNJP हॉस्पिटल पहुंची, तो माहौल गमगीन था। एम्बुलेंसें लगातार आ रही थीं, चीखें गूंज रही थीं। LNJP के डॉक्टर ने टीम को बताया कि क्षत-विक्षत लाशों को लाया गया। अस्पताल में चीखों की गूंज व खून से लथपथ स्ट्रेचर इसकी गवाही दे रहे थे। डॉक्टर ने बताया कि मरने वालों की संख्या 10 से कहीं ज्यादा है। लाशों के टुकड़े भी हमारे पास आए हैं-फेफड़े, हाथ। यह दिल दहला देने वाला है। 3 की हालत गंभीर है-बर्न्स और शैटर इंजरी। एक स्थिर है। हम पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जो देखा वह भूल न पाऊंगा। डॉक्टरों की टीम रातभर ड्यूटी पर रही, लेकिन चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी।
पुलिस कमिश्नर का बयान: 'धीमी गति वाले वाहन में विस्फोट, सभी एजेंसियां जांच में'-हाई अलर्ट पर दिल्ली
दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आज शाम लगभग 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रहे वाहन में विस्फोट हुआ, जो रेड लाइट की ओर जा रहा था। वाहन में यात्री सवार थे और इसके साथ अन्य वाहन भी प्रभावित हुए। सभी एजेंसियां-दिल्ली पुलिस, FSL, NIA, NSG की टीमें मौके पर पहुंची हैं। स्थिति का जायजा ले रही हैं। जांच जारी है। आपको समय-समय पर अपडेट दिया जाएगा। कमिश्नर की आवाज में गंभीरता थी-उन्होंने घायलों से मिला और परिवारों को सांत्वना दी।
हाई अलर्ट: मुंबई-यूपी में सिक्योरिटी टाइट, बिहार चुनाव पर असर?
दिल्ली पुलिस ने हाई अलर्ट जारी-संसद भवन, ऐतिहासिक साइट्स, सरकारी ऑफिसों पर सिक्योरिटी बढ़ाई। मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी अलर्ट-पेट्रोलिंग, नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। यह घटना दिल्ली की असुरक्षा को उजागर करती है। चश्मदीदों की आंखों में आंसू, दिल में दर्द। क्या न्याय मिलेगा? अपडेट्स के लिए बने रहें...
ये भी पढ़ें- Delhi Blast Eyewitness:'लाशों के उड़े चिथड़े, धमाके से 3 बार गिरे- भयानक मंजर', लाल किले के पास ब्लास्ट












Click it and Unblock the Notifications