Delhi Blast: गृहमंत्री अमित शाह ले रहे घटना की डिटेल, दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने दिया अब तक के हालात का अपडेट
Delhi Blast: देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित इलाकों में से एक लाल किला के पास सोमवार शाम बड़ा धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। उच्च सुरक्षा वाले इलाके में हुए धमाके से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। इस घटना पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम फिलहाल जांच कर रही है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नव ने बताया, 'सोमवार (10 नवंबर) शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर एक धीमी गति से चल रही गाड़ी लाल बत्ती पर आकर रुकी थी। तभी उस वाहन में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।'

Delhi Blast पर पुलिस कमिश्नर ने दिया अपडेट
- दिल्ली कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, 'विस्फोट के कारण पास खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ वाहनों में आग लग गई।'
- सभी एजेंसियां दिल्ली पुलिस, एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) और एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) मौके पर मौजूद हैं और जांच में जुटी हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी सबूत जुटा रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Red Fort Blast: कार विस्फोट से दहली दिल्ली, धमाका इतना तेज चारों तरफ धुआं और चीखें गूंज उठीं
Amit Shah ले रहे पल-पल के अपडेट
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने बताया कि घटना में 24 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है और कुछ लोगों के मौत की भी पुष्टि हुई हैं। फाइनल आंकड़े जांच के बाद जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा,'धमाके की प्रकृति और इसमें इस्तेमाल किए गए विस्फोटक पदार्थ की जांच की जा रही है। मौके से जले हुए वाहन के हिस्से, बैटरी और धातु के टुकड़े बरामद हुए हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना की जानकारी ली है और सुरक्षा एजेंसियों को हर संभव कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्री लगातार संपर्क में हैं और उन्हें पल-पल की जानकारी दी जा रही है।'
Delhi Police की क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंची
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की टीमें भी घटनास्थल पर तैनात हैं। इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि धमाके की सटीक वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
यह भी पढ़ें: Delhi Blast: लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर जबरदस्त धमाका, हाई अलर्ट पर दिल्ली, पढ़िए 10 बड़े अपडेट
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications