Delhi Weather: दिल्ली में भारी बारिश, मौसम खराब होने से कई विमानों का रूट डाटवर्ट, यात्री परेशान

बारिश के चलते दिल्ली में मौसम बेहद खराब हो गया है। जिसके चलते कई विमानों का डायवर्ट किया गया है। कुल 10 उड़ानें दूसरे एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गई।

प्रतीकात्मक फोटो

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले तीन दिनों से बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते दिल्ली का मौसम बेहद खराब हो गया है। जिसके चलते कई विमानों का रूट डाटवर्ट किया गया है। खराब मौसम के चलते कुल 10 उड़ानें दूसरे हवाई अड्डे पर डायवर्ट की गईं। जिसमें 7 विमान जयपुर और 3 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई।

दिल्ली में हुई झमाझम बारिश से कई इलाकों में भारी जाम लग गया है। ट्रैफिक लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी जमा होने से गाड़ियों की रफ्तार कम हो गई। जिससे रोड पर जाम लग गया है। बारिश होते ही सड़कों पर गाड़ियों का चक्का जाम हो गया। जिससे लंबा ट्रैफिक लग गया। शाम के समय बारिश होने से ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें घर आने से पहले बारिश में भींगना पड़ा।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR समेत देश के इन राज्यों में IMD का Rainfall Alert | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम 4 बजे की रिकॉर्डिंग के अनुसार हवा की गुणवत्ता भी 'मध्यम' रही, जो 154 दर्ज की गई। बता दें कि पश्चिमी विक्षोक्ष की सक्रियता के चलते दिल्ली में झमाझम बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर, एमपी, राजस्थान, यूपी में रविवार को जमकर बादल बरसे। बता दें कि रविवार को दिल्ली में 39.6 मिमी बारिश हुई थी, जिससे तापमान में कमी आई है।

    दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी कम हुआ है। जहां राजधानी दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र में भी काफी बारिश हुई है, राजस्थान में तो ओले गिरे हैं तो वहीं वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु औऱ कर्नाटक में मौसम शुष्क रहने वाला है और हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में भी हल्की बारिश होने के आसार आज भी बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- IndiGo: इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की मौत, मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+