IndiGo: इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की मौत, मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो की फ्लाइट में अचानक मेडिकल इमरजेंसी आने के कारण उसे पाकिस्तान के कराची डायवर्ट कर दिया गया है। फ्लाइट में एक यात्री की मौत की जानकारी है।

IndiGo flight

Delhi: दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (IndiGo) को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट कर दिया गया है। एयरलाइन के एक अधिकारी ने एएनआई को बताया कि दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को मेडिकल इमरजेंसी के कारण पाकिस्तान के कराची डायवर्ट कर दिया गया है।

इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दोहा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-1736 में अचानक मेडिकल इमरजेंसी आने के बाद उसे पाकिस्तान के करांची डायवर्ट कर दिया गया। इस संबंध में एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने पर यात्री को एयरपोर्ट मेडिकल टीम ने मृत घोषित कर दिया है।

दरअसल, इंडिगो एयरलाइन की दिल्ली-दोहा उड़ान संख्या 6E-1736 को मेडिकल इमरजेंसी के बाद पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया। कराची में नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि एक भारतीय एयरलाइन की एक उड़ान दिल्ली से दुबई जा रही थी, तभी उड़ान के बीच में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने मेडिकल इमरजेंसी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी थी, जिसे कराची एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर ने मंजूर कर लिया।

एयरलाइन ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर विमान के अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रही है। मृतक की पहचान नाइजीरिया के रहने वाले 60 वर्षीय अब्दुल्ला के रूप में हुई है। पाकिस्तान स्थित एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ, इस्लामाबाद (एनआईएच) के डॉक्टरों ने यात्रियों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया।

इंडिगो ने कहा कि, 'हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं और शुभकामनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं। हम वर्तमान में संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय में उड़ान के अन्य यात्रियों को स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+