Delhi Auto-Taxi New Fare: ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा, जानें प्रति किलोमीटर के हिसाब से न्यू रेट
दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए ऑटो-टैक्सी से सफर करना महंगा हो गया है। क्योंकि दिल्ली सरकार की तरफ से किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है।

दिल्ली में सफर करना मंहगा हो गया है। क्योंकि दिल्ली सरकार की तरफ से ऑटो-टैक्सी के किराए में संशोधन कर दिया गया है। नया रेट बुधवार से प्रभावि हो गया है। इसके मुताबिक ऑटो मीटर अब 25 रुपए के बजाय 30 रुपए और उसके बाद प्रति किमी किराया 9.5 रुपए के बजाय 11 रुपए होगा।
Recommended Video

वहीं, यात्रियों को अब नॉन एसी टैक्सी के लिए न्यूनतम किराया 40 रुपए के बजया 17 रुपए प्रति किलोमीटर देना होगा। पहले यह शुल्क 14 रुपए प्रति किलोमीटर था। जबकि एसी टैक्सी का किराया 16 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 20 रुपए प्रति किलोमीटर कर दिया गया है।
दिल्ली में ऑटो-टैक्सी के किराए में हुई बढ़ोतरी को आम लोगों के लिए झटका माना जा रहा है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से यहां पर ऑटो-टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी नहीं की गई थी। यही वजह थी कि टैक्सी-ऑटो यूनियन की तरफ से काफी दिनों से किराए में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी।
जिसे देखते हुए दिल्ली परिवहन विभाग की तरफ से ऑटो-टैक्सी के किराए में बढ़ोतरी की गई है। ऑटो-टैक्सी चालकों का कहना था कि सीएनजी पहले की अपेक्षा महंगी हो गई है। ऐसे में उन्हें प्रति किलोमीटर सीएनजी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। इसके चलते उनकी बचत नहीं होती है और घर का खर्च निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
वहीं, लोगों का कहना है कि बढ़े किराए की वजह से उनकी जेब ढिली होगी और उन पर अतिरिक्त खर्च पड़ेगा। आपको बता दें कि दूध, पेट्रोल-डीजल सहित अन्य चीजों के दाम में बढ़ोतरी की मार दिल्लीवासी पहले से झेल रहे हैं। ऐसे में ऑटो-टैक्सी के किराए में हुई बढ़ोतरी को बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Andhra Pradesh Bus Fare: संक्रांति पर ज्यादा किराया वसूलने वाले निजी बस संचालकों पर होगी कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications