अरविंद केजरीवाल की सीट पर 54 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज, अब बचे इतने कैंडिडेट

दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट खासी चर्चाओं में है। इस सीट पर सभी पार्टियों की नजरें टिकी हुई। वहीं, केजरीवाल के सामने साधु-संतों से लेकर डीटीसी के ड्राइवर-कंडक्टर तक पर्चा भरने पहुंचे थे। बता दें कि केजरीवाली की नई दिल्ली सीट पर कुल 88 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद 34 नामांकन पत्र मंजूर हुए। इनमें से ज्यादातर उम्मीदवार निर्दलीय हैं। आइए जानते हैं कि नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कुल कितने प्रत्याशी मैदान में है...

नई दिल्ली सीट पर प्रत्याशियों की सामने आई फाइनल लिस्ट

नई दिल्ली सीट पर प्रत्याशियों की सामने आई फाइनल लिस्ट

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर शुक्रवार को फाइनल लिस्ट सामने आ गई है। बता दें कि चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कुल 88 उम्मीदवारों ने अपने पर्चे दाखिले किए थे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद 34 नामांकन पत्र मंजूर हुए। 54 लोगों के नामांकन पत्र अलग-अलग कारणों से रिजेक्ट हो गए। जिसके बाद नई दिल्ली सीट पर 28 उम्मीदवार रह गए हैं, जिनके बीच चुनाव में मुकाबला होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने वालों में बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी जैसी राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों के अलावा दर्जनभर से ज्यादा ऐसी पार्टियों के उम्मीदवार शामिल हैं, जिनके नाम लोगों ने शायद ही कभी सुने होंगे। इनमें से कई पार्टियों के नाम अपने आप में काफी रोचक हैं।

केजरीवाल के खिलाफ 'आप' कैंडिडेट!

केजरीवाल के खिलाफ 'आप' कैंडिडेट!

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी यानी 'आप' के उम्मीदवार के खिलाफ एक और 'आप' उम्मीदवार मैदान में है। यह 'आप' है अनजान आदमी पार्टी, जिसके उम्मीदवार शैलेंद्र सिंह है। वह राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं। काम भी स्पोर्ट्स कोचिंग का ही करते हैं। सीएम के नामांकन वाले दिन आरओ दफ्तर पर हुए विरोध प्रदर्शन में अनजान आदमी पार्टी के लोग काली टोपी पहनकर आए थे। इस पार्टी में ज्यादातर वे लोग शामिल हैं, जो अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में शामिल रहे थे।

इन दलों के नाम शायद सुने होंगे?

इन दलों के नाम शायद सुने होंगे?

इस सीट पर भारतीय लोकतांत्रिक पार्टी (गांधी-लोहियावादी), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर), पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), विजय भारत पार्टी, भारतीय सामाजिक न्याय पार्टी, राइट टु रीकॉल पार्टी, बहुजन द्रविड़ पार्टी, जन आवाज विकास पार्टी, विश्व शक्ति पार्टी, अहीर नैशनल पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) और राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा ने केजरीवाल के सामने दिया सुनील यादव को टिकट

भाजपा ने केजरीवाल के सामने दिया सुनील यादव को टिकट

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में मंगलवार को नामांकन करने का आखिरी दिन था। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव और कांग्रेस ने पार्टी नेता रोमेश सभरवाल को टिकट दिया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में भी अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव जीते थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आने वाली 8 फरवरी को मतदान होगा। विधानसभा चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में फिलहाल आम आदमी पार्टी की सरकार है, जिसने 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 2015 में जहां भाजपा के खाते में महज 3 सीटें ही गईं, वहीं कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+