Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नई दिल्ली सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला फाइनल! केजरीवाल के खिलाफ परवेश वर्मा होंगे बीजेपी उम्मीदवार?

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को उम्मीदवारों की अपनी अंतिम लिस्ट जारी कर दी, जिसमें पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ही प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी के पूर्व सांसद परवेश साहिब सिंह वर्मा ने दावा किया है कि वही नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल के खिलाफ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

नई दिल्ली सीट पर उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस ने सबसे पहले अपने पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के नाम की घोषणा की है। इसकी वजह यह मानी गई कि उनकी मां और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित पहले नई दिल्ली सीट का ही प्रतिनिधित्व करती थीं। दीक्षित के सामने अपनी मां की हार का हिसाब चुकता करने का मौका है।

delhi election

नई दिल्ली सीट से परवेश वर्मा ने खुद को बताया भाजपा उम्मीदवार
वहीं बीजेपी की ओर से परवेश वर्मा ने अपनी उम्मीदवारी की दावेदारी करके यहां के मुकाबले को काफी दिलचस्प बना दिया है। इंडिया टुडे टीवी को दिए एक इंटरव्यू में वर्मा ने कहा है कि बीजेपी उन्हें नई दिल्ली सीट उतारना चाहती है। वर्मा भी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली चुनाव 2025: AAP की फाइनल लिस्ट में 20 विधायक की छीन गई सीट, जानें कितने नेता हुए रिपीट?

केजरीवाल ने वोट देने वालों को धोखा दिया- परवेश वर्मा
परवेश वर्मा ने कहा है, 'लोगों ने केजरीवाल पर 11 साल तक विश्वास किया और नई दिल्ली में उन्हें वोट दिया, लेकिन उन्होंने उन्हें धोखा दिया है...वह अब उन्हें सबक सिखाने और यहां तक कि उनकी जमानत जब्त कराने के लिए तैयार है।'परवेश वर्मा पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से दो बार बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया था।

नई दिल्ली सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं केजरीवाल
नई दिल्ली सीट पर 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित को हराया था। लेकिन, 2020 के विधानसभा चुनावों में उनसे बीजेपी के सुनील कुमार यादव 21,697 वोटों से हारे थे। एक बीजेपी सूत्र ने वनइंडिया को जानकारी दी है कि संभवत: वर्मा समेत पार्टी की ओर से कुछ बड़े नेताओं को संकेत दिया गया कि वह चुनाव लड़ने की तैयारी करें और यही वजह है कि पूर्व सांसद ने यह बात कही है।

भाजपा सूत्र की मानें तो इसी तरह से पार्टी के एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और पूर्व केंद्रीय मंत्री और नई दिल्ली सीट से पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी ग्रेटर कैलाश से आप के सौरभ भारद्वाज के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं।

नई दिल्ली सीट पर सरकारी कर्मचारियों की बड़ी आबादी है और बीजेपी से जुड़े लोगों की मानें तो उनमें केजरीवाल के खिलाफ काफी नाराजगी है।

परवेश वर्मा ने केजरीवाल पर बोला बड़ा हमला
इस बीच परवेश वर्मा ने खुद को आम आदमी कहने के लिए अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में अपने बंगले के रिनोवेशन पर केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए। वर्मा ने कहा है,'खुद को कोई आम आदमी कैसे कह सकता है? बड़े कपड़े पहन लेने,कलम रख लेने और फटे जूते पहन लेने से आप आम आदमी नहीं बनते,बल्कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को सुविधाएं मुहैया कराने से आप आम आदमी बनते हैं।'

इसे भी पढ़ें- Delhi Election: दिल्ली की इन 5 सीटों को लेकर AAP सबसे ज्यादा है परेशान! पिछली बार मुश्किल से मिली थी जीत

दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बड़े पैमाने पर मौजूदा एमएलए के टिकट काट दिए हैं और मनीष सिसोदिया और राखी बिड़ला जैसे दिग्गजों की सीटें भी बदल दी हैं। वहीं प्रमुख विपक्षी बीजेपी की अभी एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट जारी करके इस मामले में बीजेपी को फिलहाल पीछे छोड़ रखा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+