Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, 2 बजे EC करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस
Delhi Election Date: दिल्ली में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव आयोग आज दोपहर 2बजे प्रेसवार्ता कर सकता है।
चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई हैं।

दिल्ली बनी सियासी अखाड़ा (Delhi Politics)
चुनावों के मद्देनजर भाजपा ने AAP पर हमले तेज कर दिए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सरकारी आवास के निर्माण में अनावश्यक खर्च का आरोप लगाया। उन्होंने नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आवास निर्माण की लागत 33.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें: HMPV Delhi Guidelines: एचएमपीवी वायरस को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइन, क्या करें, क्या ना करें, जानिए
सचदेवा ने कहा, "यह आंकड़ा सिर्फ एक अनुमान है। 2023-24 के अतिरिक्त खर्चों को जोड़ने पर यह राशि और भी बढ़ सकती है।" कांग्रेस ने भी AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनकी नीतियों और शासन पर सवाल उठाए हैं।
दिल्ली में सुरक्षा को लेकर सवाल (Safety a hot topic in Delhi Election)
राजधानी में बढ़ते अपराध को लेकर AAP लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया।
हाल ही में संगम विहार में हुए गैंगवार के बाद केजरीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए गृह मंत्री को संबोधित करते हुए कहा, "दिल्ली की सुरक्षा को लेकर यह स्थिति कब तक चलेगी? अगर अमित शाह इसे संभालने में सक्षम नहीं हैं, तो प्रधानमंत्री जी, कृपया किसी सक्षम व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपें।"
चुनाव को लेकर गरमाई राजनीति (Delhi Assembly Election)
दिल्ली में चुनावी माहौल गर्म हो चुका है। हर पार्टी अपनी रणनीति बनाने और मतदाताओं को लुभाने में जुटी है। आम आदमी पार्टी अपने काम के दम पर मैदान में उतर रही है, जबकि भाजपा और कांग्रेस शासन, सुरक्षा और खर्च जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही हैं।
आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों में सियासी दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। सुरक्षा, शासन और विकास के मुद्दे चुनाव प्रचार का केंद्र बने हुए हैं। अब सभी की नजरें चुनाव आयोग की आधिकारिक घोषणा पर हैं, जिसके बाद राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें: School Holidays: ठंड से कांप रही है दिल्ली में आज बारिश की आशंका, जानिए कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद?












Click it and Unblock the Notifications