School Holidays: ठंड से कांप रही है दिल्ली में आज बारिश की आशंका, जानिए कितने दिन रहेंगे स्कूल बंद?
School Holidays: सर्दी की मार सह रही दिल्ली में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य हो गई है,जिससे उड़ान और ट्रेन सेवाएं लगातार प्रभावित हैं। ठंड से ठिठुर रही दिल्ली में स्कूल बंद हैं।
मौसम के मद्देनजर दिल्ली के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने पहले से ही स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी, 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है।
Recommended Video

तो वहीं दूसरी ओर 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए उनकी शैक्षणिक प्रगति में सहायता के लिए support academic progress की जा रही हैं। 16 जनवरी को स्कूलों में सामान्य कामकाज फिर से शुरू हो जाएगा। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि आज पूरे दिन दिल्ली में सर्दी का आतंक रहने वाला है।
कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद: IMD
लेकिन आज यहां पर बरसात हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 18.0°C और न्यूनतम तापमान 11.0°C रहेगा। आज आसमान में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की उम्मीद है, और कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी है।
वायु गुणवत्ता सूचकांक आज भी काफी खराब
फिलहाल आज भी यहां की आवोहवा प्रदूषित बनी हुई है, सोमवार का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 190 पर है, जो काफी खराब श्रेणी में आता है। PM2.5 हवा में मुख्य प्रदूषक है। अगर बारिश होती है तो तापमान तो गिरेगा लेकिन हवा में सुधार होने की उंम्मीद है। दिल्ली में बारिश के पीछे कारण एक पश्चिमी विक्षोभ है।
दिल्ली समेत कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ी है: मौसम विभाग
मालूम हो कि पहाड़ों पर हो रही बारिश की वजह से दिल्ली समेत कई राज्यों में ठिठुरन बढ़ी है। कश्मीर के ऊपरी इलाकों में कई जगहों पर पारा माइनस के नीचे है तो वहीं आज भी यहां पर बर्फबारी का अलर्ट जारी है। तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु में भी बरसात के आसार बने हुए हैं।
ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का शीतलहर का प्रकोप जारी
बिहार, बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का शीतलहर का प्रकोप जारी है। यूपी और राजस्थान में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया। असम, मणिपुर और सिक्किम में भी बरसात ता अलर्ट जारी किया गया है और आने वाले तीनचार दिन मौसम का यही हाल रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications